फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Two accused arrested for murderous attack on former Pradhan

Chittorgarh News: पूर्व प्रधान पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, आंखों में मिर्ची डालकर किया था जान लेने का प्रयास

Fri, 19 Jul 2024 10:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Jul 2024 10:27 PM IST
सार

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को फिलहाल बापर्दा रखा है। इनकी शिनाख्त परेड होगी। घटना के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Two accused arrested for murderous attack on former Pradhan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की राशमी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं रेवाडा निवासी शिवशंकर दाधीच की आंखों में मिर्ची डाल जानलेवा हमला करने के मामले में राशमी थाना पुलिस ने घटना में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को फिलहाल बापर्दा रखा है। इनकी शिनाख्त परेड होगी। वहीं, पुलिस घटना के दोनों मुख्य आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि रेवाडा निवासी राशमी के पूर्व प्रधान शिवशंकर पुत्र चुन्नी लाल दाधीच पर गत शनिवार को सुबह जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दो आरोपित नामजद थे, जिन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में वांछित अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया। इस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों से तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व प्रधान शिवशंकर दाधीच और घटना में नामजद आरोपी रतनलाल व मिठूलाल जाट के बीच जमीनी विवाद था। ऐसे में रतन लाल और मिठूलाल जाट निवासी रेवाडा ने अपने अन्य सहयोगी सिंहपुर निवासी मदनलाल जाट व उदयराम जाट के साथ मिल कर पूर्व प्रधान पर हमला किया था। इस पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपित मदनलाल व उदयराम की तलाश कर बापर्दा गिरफ्तार किया। इन्हें पेश न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया जा रहा है। इधर, पूर्व प्रधान पर हुवे हमले के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को ही ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर मामले में निष्पक्ष अनुसंधान की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed