फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Three accused who raided deserted houses arrested, jewelery worth six lakhs recovered

Chittorgarh News : सूने मकानों की रैकी करके नकबजनी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छह लाख के जेवर बरामद

Wed, 11 Dec 2024 10:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 10:04 PM IST
सार

शहर के उपनगरीय इलाके चंदेरिया में हुई नकबजनी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके पास से छह लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Three accused who raided deserted houses arrested, jewelery worth six lakhs recovered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदेरिया थाना पुलिस ने 23 नवंबर को चंदेरिया उपनगरीय क्षेत्र में महेंद्र कुमार प्रजापत के मकान में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आरोपी दिन में सूने मकानों की रैकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। 23 नवंबर को महेंद्र प्रजापत अपने परिवार के साथ मुंडन संस्कार में बाहर गया था, इसी दौरान चोरों ने उनके मकान का रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चंदेरिया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो संदिग्ध हुलिए के आधार पर सूचना इकट्ठा कर आरोपियों की पहचान की गई और गंगरार थाने की नई आबादी निवासी इरफान मोहम्मद, चंदेरिया निवासी निसार मोहम्मद और मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी इरफान मोहम्मद पर पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है, जबकि मोहम्मद हनीफ पर आर्म्स एक्ट सहित चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed