फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Miscreants pulled the chain from the woman's neck and threatened her with a knife

Chittorgarh News : परिचित से मिलने जा रही महिला के गले से चेन खींची, विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाया

Sun, 06 Oct 2024 02:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 02:46 PM IST
सार

घर के पड़ोस में मिलने गई महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींच ली। छीना-झपटी में आधी चेन टूटकर जमीन पर गिर गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Miscreants pulled the chain from the woman's neck and threatened her with a knife
लूटी गई चेन का आधा हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के प्रतापनगर इलाके में आज दोपहर हुई चेन स्नेचिंग की वारदात में पड़ोस में मिलने आई एक महिला के गले से दो अज्ञात बदमाश चेन छीनकर ले गए। छीना-झपटी में आधी चेन जमीन पर गिर गई और आधी बदमाश लेकर चले गए। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू भी दिखाया। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास रहने वाली रतनदेवी पत्नी भंवरलाल खाब्या फव्वारा चौक के पास अपने परिचित अरविंद बाघमार के यहां जा रही थी। बाघमार के मकान के बाहर ही दो अज्ञात बाइक सवार पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली। रतनदेवी को तत्काल इसका पता चल गया तो उन्होंने गले में चेन पकड़ ली। इस पर बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर महिला को धमकाया और चेन खींचकर भाग गए। इस छीना-झपटी में आधी चेन टूटकर जमीन पर ही गिर गई जबकि आधी चेन बदमाश लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन


रतनदेवी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। फव्वारा चौक पर जहां यह वारदात हुई, वह क्षेत्र काफी व्यस्त रहता है लेकिन इसके बावजूद भी बदमाशों ने दोपहर के दौरान सूनेपन का फायदा उठाते हुए यह वारदात की। पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। इसमें बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। इसमें से एक ने तो हेलमेट लगाया हुआ है, जबकि दूसरे ने मुंह पर काले रंग का मास्क लगा रखा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देकर कर जिले भर में नाकाबंदी भी करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed