{"_id":"66fa4e932f98eefa1009c3bf","slug":"chittorgarh-news-bodies-of-two-teenagers-found-on-river-surface-after-two-days-sent-for-post-mortem-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: दो दिन बाद मिले नदी की सतह पर आए दोनों किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: दो दिन बाद मिले नदी की सतह पर आए दोनों किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mon, 30 Sep 2024 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:39 PM IST
सार
जिले के चरलिया ब्राह्मण गांव में दो दिन पहले नदी में बहे दो किशोरों के शव आज नदी की सतह पर आ गए। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकालकर निम्बाहेड़ा चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र में आने वाले चरलिया ब्राह्मण गांव में शनिवार को नदी में बहे दोनों किशोरों के शव सोमवार सुबह मिल गए। नदी में दो दिन से तलाशी अभियान जारी था। दोनों किशोर बहे जहां से बहे थे, वहां से करीब 1 किलोमीटर आगे दोनों के शव सतह पर दिखाई दिए। सिविल डिफेंस चित्तौड़गढ़ की टीम ने दोनों के शव को बाहर निकालकर निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पर पहुंचाया है, जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी में सामने आया कि निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र से होकर बह रही कदमाली नदी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुछ किशोर नहा रहे थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश में हुई बरसात के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। कुछ किशोर तो समय रहते नदी से बाहर निकल गए लेकिन निम्बाहेड़ा नगर क्षेत्र निवासी अंकित माली पुत्र कन्हैयालाल माली एवं चिंटू पुत्र बाबूलाल भील बाहर नहीं निकल पाए और नदी के बीच पानी में ही फंसकर बह गए। इसकी जानकारी मिलने पर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई लेकिन शव नहीं मिले।
विज्ञापन
दो दिन तक एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम लगातार तलाशी लेती रही लेकिन किशोरों के शव नहीं मिले। ऐसे में रविवार को अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया। इसके बाद आज सुबह करीब 8 बजे दोनों ही किशोरों के शव नदी में तैरते दिखाई दिए। इस पर सिविल डिफेंस की टीम ने दोनों ही के शव को बाहर निकाला। जहां से इन्हें निम्बाहेड़ा चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन