फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Leopard got trapped in the cage due to greed for goat

Chittorgarh: बकरी के लालच में पिंजरे में फंस गया तेंदुआ, वन विभाग को भदेसर में मिली सफलता

Fri, 08 Nov 2024 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Nov 2024 10:42 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लोगों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। चार दिनों की निगरानी के बाद शुक्रवार को बकरी का लालच देकर तेंदुए को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Chittorgarh: Leopard got trapped in the cage due to greed for goat
पिंजरे में फंसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से जनता के लिए चिंता का विषय बना तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बकरी के लालच में यह तेंदुआ पिंजरे में आ गया। इसकी जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को दूर करने के लिए भदेसर थानाधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। तेंदुए को अब चित्तौड़गढ़ लाया जा रहा है, जिसे वन विभाग की सेमलपुरा स्थित नर्सरी में रखा जाएगा। बाद में उसे प्राकृतिक आवास पर छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 25-30 किलोमीटर दूर स्थित भदेसर उपखंड मुख्यालय के आस-पास तेंदुए का मूवमेंट था। इसे देख कर लोगों में दहशत व्याप्त थी। क्षेत्र के लोगों की मांग और सुरक्षा को देखते पिंजरा लगाने का निर्णय किया था। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर एक पिंजरा भदेसर कस्बे में थाने के पीछे कस्बे से बाहर घाटी के जंगल में लगाया गया था। यह पिंजरा मंगलवार को ही लगा दिया था। फ्लाइंग रेंजर नेपालसिंह के नेतृत्व में टीम तेंदुए पर नजर रखे हुई थी। वहीं, शुक्रवार को इसमें बकरी को बांधा गया था। शुक्रवार शाम तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग पिंजरे के पास जाने लगे। इस पर भदेसर सीआई मोतीराम सारण मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। लोगों को पिंजरे से दूर भगाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पिंजरे को वाहन में रख कर चित्तौड़गढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


आखिर चौथे दिन जाकर मिली सफलता
तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में वन विभाग की टीम ने बकरी को बांधा था। इसकी खुशबू और शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे तक खींचा चला आया। चार दिन से पिंजरा लगा हुआ था और शुक्रवार को सफलता मिल गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। वहीं वन विभाग की टीम ने बकरी को सुरक्षित निकाल कर उसके मालिक को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed