{"_id":"66eaffe2214d7ab0fd035cdc","slug":"chittorgarh-kapasan-municipality-councilor-arrested-from-ahmedabad-airport-threatened-and-demanded-money-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: कपासन नगर पालिका पार्षद अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जान लेने की धमकी देकर की थी रुपयों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: कपासन नगर पालिका पार्षद अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जान लेने की धमकी देकर की थी रुपयों की मांग
Wed, 18 Sep 2024 09:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:59 PM IST
सार
सट्टे के कारोबार में लिप्त कपासन नगर पालिका के पार्षद को कपासन पुलिस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर 15 से 20 लाख रुपयों की मांग की थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सट्टे के कारोबार में संलिप्त, रुपयों की अवैध वसूली को लेकर जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित आरोपी को कपासन थाना पुलिस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपित कपासन नगर पालिका का पार्षद भी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कपासन थाने पर प्रार्थी अभिषेक प्रजापत ने एक रिपोर्ट दी थी, इसमें 25 नवंबर 2023 और उसके बाद 15 मार्च की रात बालमुकुन्द ईणानी ने फोन करके प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर 15 से 20 लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कपासन ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया।
विज्ञापन
प्रकरण में जांच करने पर आरोपित बालमुकुंद ईनाणी पर अपराध प्रमाणित हुआ और उसके अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आने की जानकारी मिली। इस पर टीम भेजकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इसके अवैध ऑनलाइन सट्टे के कारोबार और सट्टे के रुपयों के लेने-देन की धमकी से संबंधित मामलों की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपित लंबे समय से सट्टे के संचालन में लिप्त है और कपासन नगर पालिका का पार्षद भी है।
विज्ञापन