फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Doda Powder Worth Over 1 Crore Seized, Narcotics Department Takes Strict Action Against Smuggling

Chittorgarh: एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का डोडा चूरा जब्त, नारकोटिक्स विभाग ने तस्करी के खिलाफ उठाए कठोर कदम

Tue, 04 Feb 2025 11:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 11:10 PM IST
सार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में नारकोटिक्स विभाग चित्तौड़गढ़ की टीम ने 931 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Chittorgarh: Doda Powder Worth Over 1 Crore Seized, Narcotics Department Takes Strict Action Against Smuggling
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ की टीम को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चितौड़गढ़ की टीम ने 931 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ का अनुसंधान जारी है। सूत्रों की मानें तो पकड़े गए मादक पदार्थ का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान ने डोडा चूरा की एक बड़ी खेप पकड़ी है। उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई और इसमें जोधपुर पुलिस का भी सहयोग लिया गया। 
विज्ञापन


केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधीक्षक (निवारक) ने अपनी टीम को जोधपुर रवाना किया। जोधपुर पुलिस के डीसीपी (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा और उनकी टीम के विशेष सहयोग से 47 बोरो में भरा 931.800 किलोग्राम डोडा चूरा मामाजी महाराज के थान (मंदिर) से जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई थाना भगत की कोठी व थाना लूनी, जिला जोधपुर के संयुक्त बल की ओर से लूनी-उनियारा रोड पर स्थित गांव फिंच में आज की गई। जब्त मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/15 के तहत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 03/2025 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। 


निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ के अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि सीबीएन व पुलिस प्रशासन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed