फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Despite not knowing how to swim, a young man entered Neeliya Mahadev's pond, died due to drowning

Chittorgarh : तैरना नहीं आने के बावजूद नीलिया महादेव के कुंड में उतरा युवक, डूबने से हुई मौत

Tue, 10 Sep 2024 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 07:56 AM IST
सार

बस्सी थाना क्षेत्र के नीलिया महादेव में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया युवक तैरना नहीं आने के बावजूद पानी में उतरा और डूब गया। युवक मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Chittorgarh: Despite not knowing how to swim, a young man entered Neeliya Mahadev's pond, died due to drowning
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के नीलिया महादेव में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया एक युवक वहां कुंड में डूब गया। युवक तैरना नहीं जानता था, इसके बाद भी वह पानी में उतर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर और जिला मुख्यालय से पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने कुंड में युवक के शव की तलाश की। युवक चित्तौड़गढ़ में मकान निर्माण में मजदूरी करता है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया है कि चित्तौड़गढ़ में सेंथी निवासी अजय (18) पुत्र राजेंद्र भांबी मजदूरी करता था और अपने तीन अन्य साथियों के साथ नीलिया महादेव आया था। यहां वह दोस्तों के साथ झरने के कुंड में नहाने के लिए उतर गया। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता है, जबकि लगातार बरसात के कारण झरने का वेग तेज है और कुंड में भी पानी काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में अजय गहराई में चला गया और तैरना नहीं जानने के कारण डूबने लगा, उसके साथी भी उसे नहीं बचा पाए। 
विज्ञापन


दोस्तों के चिल्लाने पर मंदिर में मौजूद लोगों ने बस्सी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय गोताखोर भी बुलाए गए लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। बाद में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम ने भी कुंड में युवक की तलाश की। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने इसे बस्सी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। बस्सी पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। पिता के आने बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed