{"_id":"66a9f95309af9aaa05039e40","slug":"chittorgarh-dead-bodies-of-couple-found-floating-in-the-river-suspicion-of-suicide-due-to-their-hands-tied-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : नदी में तैरते मिले प्रेमी युगल के शव, आपस में हाथ बंधे होने से आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : नदी में तैरते मिले प्रेमी युगल के शव, आपस में हाथ बंधे होने से आत्महत्या की आशंका
Wed, 31 Jul 2024 02:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:14 PM IST
सार
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नदियों के संगम पर एक युगल के शव मिलने से हड़कंप मच गया। युगल के हाथ आपस में कपड़े से बंधे हुए थे, ऐसे में इनके प्रेमी युगल होने की संभावना जताई जा रही है। हो सकता है दोनों ने आत्महत्या की हो। बहरहाल पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में नदियों के संगम पर नदी में तैरते मिले युगल के शव से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भोईखेड़ा सहित शहर के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। युगल का एक-एक हाथ कपड़े से साथ बंधा हुआ था। ऐसे में इनके प्रेमी युगल होने और प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ से होकर बह रही गंभीरी व बेडच नदी का संगम शहर के निकट भोईखेड़ा में है। यहां एक मंदिर से होकर नदियों के संगम पर सीढ़ियां बनी हुई हैं। बुधवार सुबह लोगों ने यहां एक युवक और युवती का शव तैरते देखा। इसकी सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भोईखेड़ा वार्ड के पार्षद बालूकिशन भोई ने कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
नदी के किनारे ही कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी थी जो युवक की बताई गई है। पुलिस ने शहर व आसपास के क्षेत्रों में इसकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। प्राप्त सूचना के आधार पर युवक की शिनाख्त शहर के प्रतापनगर निवासी उदित (19) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। वहीं युवती भी चित्तौड़गढ़ शहर के सेन्थी में रहने वाली बताई है। सूचना पर युवक के बड़े पिता महेश मौके पर पहुंचे और युवक के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार दोपहर में बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव नदी से निकलवाकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।