{"_id":"64131eeaac29e3b3680fda8e","slug":"chittorgarh-crime-more-than-three-kg-alprazolam-intoxicant-powder-seized-from-car-in-blockade-two-accused-arre-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh Crime: नाकाबंदी में कार से तीन किलो से ज्यादा अल्प्राजोलम नशीला पाउडर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh Crime: नाकाबंदी में कार से तीन किलो से ज्यादा अल्प्राजोलम नशीला पाउडर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Mar 2023 07:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:22 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ की सदर थाना निंबाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई आई10 कार से तीन किलो 50 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम दवा का नशीला पाउडर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थाना सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह मय जाप्ता द्वारा बुधवार को चित्तौडगढ-नीमच हाइवे रोड थाने के सामने नाकाबंदी की जा रहा थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक हुण्डई ग्रांड आई 10 कार आई। जिसे रोका जाकर तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीट पर कपडे की थैली में 4 प्लास्टिक की थैली से 3.50 किलोग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर मिला।
विज्ञापन
अवैध अल्प्राजोलम पाउडर और हुण्डई ग्रांड आई 10 कार को जब्त कर मौके से दोनों आरोपित मध्यप्रदेश के अचेरी थाना वाईडी नगर मंदसौर जिला मंदसौर निवासी 35 वर्षीय धर्मराज पुत्र रतन लाल जटिया और 45 वर्षीय अमजद खान पुत्र मोहम्मद खां मेवाती को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड कर नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में डिटेल इन्वेस्टिगेशन जारी है।
विज्ञापन