फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Bike got stuck in the wheels of a train after colliding with it in Chittorgarh

Chittorgarh: ट्रेन को सामने देख ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा युवक, टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेन के पहिए हुए जाम

Mon, 09 Sep 2024 10:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बाइक सवार ट्रेन को सामने देख ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। तेज गति से आई योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन बाइक से टकराई और बाइक इंजन में फंसकर 400 मीटर तक घसीटती रही, जिससे बाइक में आग लग गई। 

विज्ञापन
Chittorgarh: Bike got stuck in the wheels of a train after colliding with it in Chittorgarh
चित्तौड़गढ़ ट्रेन से टकराई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अवैध रूप से रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन को सामने देख ट्रैक पर ही बाइक छोड़ कर सवार भाग गया। इससे ट्रेन यहां बाइक से टकरा गई। बाइक इंजन के पहिए में फंस गई तथा करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। ट्रेन की टक्कर के बाद बाइक में भी आग लग गई। गनीमत यह रही कि ना तो इंजन में आग लगी ना ही ट्रेन पटरी से उतरी, वरना बड़ा हादसा होना हो सकता था। 

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ का जाप्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की है। बाइक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है। रेलवे अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है 
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल मावली के सब इंस्पेक्टर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि उदयपुर से रवाना होकर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार दोपहर में चित्तौड़गढ़ जा रही थी। चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन व मावली रेलवे स्टेशन के बीच में एक बाइक सवार ने अवैध रूप से रेलवे ट्रेक को पार करने का प्रयास किया। रेलवे ट्रैक पर यह बाइक लेकर पहुंचा कि उदयपुर की और से ट्रेन आ गई। ट्रेन को सामने देख कर इसके हाथ पैर फूल गए और बाइक को ट्रेक पर ही छोड़ दिया और मौके से भाग गया। तेज गति से आई ट्रेन बाइक से टकरा गई। तेज आवाज के साथ बाइक इंजन के पहिए में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर बाइक देख कर चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए थे, लेकिन बाइक ट्रेन के पहिए में फंसी रही और करीब 400 मीटर तक आगे घिसटते हुए चली गई। ट्रेन रुकी और जांच की तो सामने आया कि एक बाइक पहिए में फंसी हुई है। इस पर निकट स्थित रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। रेलवे ट्रेक पर जहां यह हादसा हुआ वह स्थान रेल सुरक्षा बल मावली के क्षेत्र में आता है। ऐसे में मावली आरपीएफ थाने पर सूचना दी गई। यहां से सब इंस्पेक्टर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पु


लिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। नंबर प्लेट के आधार पर इसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। रेल सुरक्षा बल थाना मावली पर रेलवे अधिनियम की धारा 153, 176 147 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल बाइक सवार के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन वह सुरक्षित बताया गया है। इस हादसे के कारण यह ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही। गौरतलब है कि इसी स्थान पर वर्ष 2014 में भी एक हादसा हुआ था। सम पार फाटक को पार करते समय एक मिनी ट्रक चपेट में आ गया, जिससे 6 जनों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed