फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Attack on MD of Chittor Dairy, case registered against four people, allegations against chairman

Chittorgarh : चित्तौड़ डेयरी के एमडी पर हमला, चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, चेयरमैन पर लगाए आरोप

Sun, 29 Sep 2024 09:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 09:55 AM IST
सार

कल शाम दुग्ध उत्पादकों के साथ बैठक के बाद डेयरी के एमडी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एमडी ने डेयरी के चेयरमैन पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chittorgarh: Attack on MD of Chittor Dairy, case registered against four people, allegations against chairman
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ (चित्तौड़ डेयरी) के एमडी पर शनिवार शाम को बैठक के बाद चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। एमडी राशमी तहसील के मरमी में सचिव व दुग्ध उत्पादक किसानों की बैठक लेने गए थे। इस संबंध में डेयरी के एमडी ने राशमी थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये चारों आरोपी डेयरी चेयरमैन के समर्थक बताए गए हैं। पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


डेयरी के एमडी ने चेयरमैन पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। इधर जानकारी मिली है कि डेयरी चेयरमैन बद्री जगपुरा भी बैठक में मौजूद थे और अपना संबोधन देने के बाद व घटना होने से पहले ही वे वहां से निकल गए थे।
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़ डेयरी के एमडी सुरेश सेन शनिवार शाम को मरमी जोन की बैठक बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक में डेयरी एमडी सुरेश सेन, चेयरमैन बद्री जगपुरा सहित कई दुग्धदाता मौजूद थे। चेयरमैन अपने संबोधन के बाद वहां से चले गए और इसके थोड़ी देर बाद ही बैठक में हंगामा हो गया। इस दौरान डेयरी के एमडी पर चार लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें उनका शर्ट भी फट गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उनका बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में डेयरी एमडी सुरेश सेन राशमी थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करवाया। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मरमी माता के मंदिर की सराय में सरस डेयरी से संबंधित समितियों की जोन की जोनल मीटिंग रखी गई थी, इसमें राशमी जोन की करीब 40 समितियों के सचिव व सरस डेयरी डायरेक्टर शामिल हुए थे। इसमें प्रार्थी व डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा का भी उद्बोधन भी हुआ था। इसके बाद डेयरी अध्यक्ष चले गए थे। 

उसके बाद रवि जायसवाल निवासी इन्दौरा एवं उनके साथ अन्य 2 लड़के स्कॉपियो गाड़ी लेकर आए और प्रकाशचन्द्र जाट निवासी मेवदा, वीपीसिंह राजपूत निवासी नरधारी, रतन जाट पुत्र रामलाल जाट निवासी रूद, रवि जयसवाल निवासी इन्दौरा एवं साथ आए  2 लड़कों ने जोनल मीटिंग के दौरान हुड़दंग मचा दिया और डेयरी एमडी व स्टाफ के साथ मारपीट एवं लड़ाई-झगड़ा किया। साथ ही एमडी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

घटना के दौरान लगभग 40-50 समितियों के सचिव तथा डेयरी के डायरेक्टर प्रतिनिधियों ने मिलकर एमडी का बचाव किया। हमले में एमडी के पीठ एवं दाहिनी आंख के पास तथा सीताराम जाट निवासी दौलतपुरा के दाहिने गाल पर चोटें आई हैं। डेयरी एमडी की रिपोर्ट पर राशमी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


डेयरी चेयरमैन बद्री जगपुरा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि मीटिंग में मेरा भाषण हुआ, मैं अपनी बात कहकर वहां से चला गया। डेयरी एमडी ने दुनिया भर की दुश्मनी ले रखी है, यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित मामला है। यह पूरी तरह से झूठा आरोप है, मंच पर बैठने वाले जिम्मेदार लोगों का नाम एफआईआर में लिखवा दिया और दबाव बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed