फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: An accident occurred while returning home from the farm, 2 teenagers died due to drowning

Chittorgarh : खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा, बारिश के दौरान नाले में बहने से दो किशोरों की मौत

Sun, 28 Jul 2024 11:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:13 PM IST
सार

जिले के रघुनाथपुरा गांव में कल शाम बारिश के दौरान नाले के तेज बहाव में गांव के दो किशोर बह गए। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो दोनों के शव पास ही स्थित नाड़ी में पड़े मिले।

विज्ञापन
Chittorgarh: An accident occurred while returning home from the farm, 2 teenagers died due to drowning
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के साडास थाना क्षेत्र में रघुनाथपुरा गांव के मुकेश पुत्र लादूलाल सालवी तथा उसका साथी मुकेश पुत्र रामेश्वर सालवी शनिवार को खेत पर गए थे। शाम को घर लौटते समय बरसात के दौरान नाले से गुजरते पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। देर रात को भी जब किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकट ही स्थित नाड़ी में मिले हैं। साडास थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करते हुए शवों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घर नहीं पहुंचने पर दोनों के परिजन रात भर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करते रहे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव में ही रहने वाले कालूलाल सालवी ने नाड़ी के पानी में दोनों के शव तैरते देखे और तत्काल ग्रामवासियों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों के शव नाड़ी के पानी से बाहर निकालकर साडास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में पहुंचाए गए, जहां शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुनाथपुरा सरपंच भवानीराम जाट ने बताया कि दोनों बच्चों ने अपने कपड़े भीग जाने के डर से उन्हें उतारकर एक पॉलिथीन में डाल रखा था। दोनों किशोरों के एक साथ पानी में डूबकर मरने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed