{"_id":"642ad45f5f298d19610b5e68","slug":"chittorgarh-accused-who-ran-away-with-beheading-of-woman-arrested-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: महिला का सिर धड़ से अलग कर भागा इनामी आरोपी गिरफ्तार, हुलिया बदलकर मजदूर बना, पुलिस ने MP से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: महिला का सिर धड़ से अलग कर भागा इनामी आरोपी गिरफ्तार, हुलिया बदलकर मजदूर बना, पुलिस ने MP से पकड़ा
Mon, 03 Apr 2023 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Apr 2023 06:58 PM IST
सार
Chittorgarh Crime: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के थाना बिजयपुर इलाके के पचुण्डल गांव में एक महिला का सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह हुलिया बदलकर मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 फरवरी 2023 को पचुण्डल गांव में पीहर में रह रही एक महिला की रात को अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। सिर धड़ से अलग कर दिया था। इस पर थाना बिजयपुर पर हत्या का मामला दर्जकर जांच थानाधिकारी हमेरलाल ने की। वारदात के खुलासे के लिए सीओ गंगरार भवानी सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह जानकारी चित्तौड़गढ़ जिला एसपी राजन दुष्यन्त ने दी।
विज्ञापन
पुलिस की विशेष टीम ने टेक्निकल सबूतों और कॉल डिटेल के एनालिसिस के आधार पर संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में कुछ फैक्ट्स सामने आए कि घटना के बाद से ही पचुण्डल निवासी आरोपी भारत सिंह पुत्र गणपत सिंह पंवार फरार है। भारत सिंह घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अपना मोबाइल बेच कर फरार हो गया। आरोपी की चितौडगढ, चन्देरिया, भीलवाड़ा, उदयपुर, रतलाम, नीमच, मन्दसौर, जावरा, उज्जैन, इन्दौर, पीथमपुर और धार एमपी में संभावित स्थानों पर तलाश की गई।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई...
मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में पहले भी भारत सिंह ने काम किया था। टीम ने माइन्स एरिया, होटलों, ढाबों, कम्पनियों में तलाश की। वहां भी पता नहीं चलने पर आरोपी के पैम्फलेट प्रिन्ट करवाकर संभावित मुख्य स्थानों पर चिपकाए गए। आरोपी की सूचना देने और गिरफ्तार करवाने पर दो हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई। पुलिस टीम ने पूर्व में आरोपी भारत सिंह के मजदूरी के दौरान काम किए गए स्थानों और वहां काम करने वाले कार्मिकों के लगातार सम्पर्क में रहने से आरोपी के पीथमपुर एरिया में होने की संभावना पर वहां एक सप्ताह तक गहराई से तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान सेक्टर एक पीथमपुर में भारत सिंह के होने का पता चला। कम्पनी में अपनी पहचान छुपाने के लिए दुसरे व्यक्ति के नाम से वह काम कर रहा था। उसने सिर और दाढ़ी के बाल कटवा कर मूंछें बढ़ा ली, सिर पर कैप और गले में शॉल ओढ़कर हुलिया बदल लिया था। टीम ने आरोपी को पीथमपुर से दबोच कर गहराई से पूछताछ की, तो उसने महिला की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ पर भारत सिंह के वारदात स्वीकारने पर गिरफ्तार कर डिटेल इन्वेस्टिगेशन जारी है। मामले को ट्रैस आउट करने और मुल्जिम को गिरफ्तार करने में डीएसपी गंगरार भवानीसिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार सोनी, कांस्टेबल कमलेश साईबर सेल चितौड़गढ़, थानाधिकारी बिजयपुर हमेरलाल, कांस्टेबल सतीश कुमार, रणजीत सिंह और जोगेन्द्र की विशेष भूमिका रही।