फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh 8 crores taken out from treasure of Sanwalia Seth temple Weight of gold and silver remaining

Sanwariya Seth Mandir: 'सेठजी' के खजाने से निकले आठ करोड़, भंडार के सोना और चांदी का तौल करना बाकी

Tue, 28 Jan 2025 07:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 07:15 PM IST
सार

पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से आठ करोड़ आठ लाख रुपये निकले। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से निकले सोना तथा चांदी का तौल करना बाकी रहा।

विज्ञापन
Chittorgarh 8 crores taken out from treasure of Sanwalia Seth temple Weight of gold and silver remaining
भंडार से आठ करोड़ आठ लाख रुपये निकले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में दो दिवसीय मासिक मेला मंगलवार से शुरू हुआ। मेले के पहले दिन चतुर्दशी पर भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। यहां पहले चरण की गणना में आठ करोड़ आठ लाख रुपये निकले हैं। आगामी दिनों में पुनः चढ़ावा राशि की गणना की जाएगी।

विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि प्रतिमाह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तथा अमावस्या को भगवान श्री सांवलिया सेठ का दो दिवसीय मासिक मेला होता है। इसी क्रम में मंगलवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी का पर्व होने से ठाकुरजी का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हुआ। मंगलवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद भंडार खोला गया। इस दौरान श्री सांवलिया मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य अशोक कुमार शर्मा, ममतेश शर्मा, श्रीलाल कुलमी, भैरूलाल सोनी, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व सुरक्षा प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना की गई। यहां मंगलवार शाम को पहले चरण की गणना सम्पन्न हुई। पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 08 करोड़ 08 लाख रुपए निकले। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से निकले सोना तथा चांदी का तौल करना बाकी रहा। इधर, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का तौल भी आगामी दिनों में होगा। पहले चरण की गणना के बाद शेष बची राशि की गणना दो दिवसीय मासिक मेले के बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed