{"_id":"674f07f3a31bdeeb7a0197d0","slug":"chittaurgarh-news-theft-of-sarees-worth-rs-52-lakhs-revealed-five-accused-including-truck-owner-arrested-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittaurgarh News: 52 लाख रुपये की साड़ियां चोरी का खुलासा, ट्रक मालिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittaurgarh News: 52 लाख रुपये की साड़ियां चोरी का खुलासा, ट्रक मालिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Dec 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:00 PM IST
सार
52 लाख रुपये कीमत की साड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ट्रक मालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले में भूपाल सागर हाइवे होटल के बाहर से 52 लाख कीमत की साड़ियों से भरे ट्रक चोरी की वारदात का 5वें दिन खुलासा करते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ट्रक मालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गया 52 लाख का माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक कंटेनर, दो बाइक और एक मारुती वैन को जब्त किया है। ट्रक मालिक ने ही चालक को धोखे में रख चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 30 नवंबर को ट्रक चालक आकोला थाने के आजनखेड़ा निवासी कैलाश ढोली ने भूपाल सागर थाने पर रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह डेढ़ महीने से देवीलाल पुत्र सीताराम रेगर निवासी फतहनगर की ट्रक चला रहा है। गत 28 नवंबर को दिन में आर ट्रांसपोर्ट कंपनी सराली रोड सूरत से उसके ट्रक मालिक के पुत्र नरेश रेगर के द्वारा भाड़े पर साड़ियां भरकर जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर खाली करने को कहा था। ट्रक में पैकिंग बोरे साड़ियां भर कर क्लीनर राहुल के साथ गुजरात से उदयपुर होते हुए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
ट्रक मालिक के बताए अनुसार, 29 नवंबर को ट्रक को वेलकम होटल भूपाल सागर पर साइड में खड़ा कर दिया। यहां से ट्रक मालिक नरेश रेगर उसे होटल से बाइक पर बैठाकर उसके घर फतहनगर छोड़ आया। प्रार्थी 30 नवंबर को सुबह होटल पहुंचा तो ट्रक नहीं मिला। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने तकनीकी रूप से अनुसंधान कर साक्ष्य जुटाए। इस मामले में ट्रक मालिक देवीलाल और नरेश रेगर निवासी फतह नगर से पूछताछ की। इसमें इन दोनों ने अपने साथी मदनलाल जटिया, मनीष रेगर, गणेश जटिया व नरपत सिंह के साथ मिलकर चोरी करना बताया। इस पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का 52 लाख मूल्य का माल बरामद किया गया।
विज्ञापन
नंबर प्लेट बदले, मध्यप्रदेश में छुपाया ट्रक
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने चोरी के बाद ट्रक को फतह नगर सर्किल में सुनसान जगह पर ले गए। यहां पहले से ही योजना के अनुसार, दूसरे साथियों के द्वारा तैयार रखे कंटेनर में सारी साड़ियां खाली कर दी। इस कंटेनर को भादसौडा सर्कल में हाॅटल सम्राट की पार्किग में छुपा दिया। वहीं, चोरी वाले ट्रक के नंबर प्लेट और इस पर लिखे नामों को बदल कर ट्रक को टोल नाकों से बचाते हुए मध्यप्रदेश में ले जाकर छुपा दिया। इस ट्रक को फिलहाल बरामद करना शेष है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त कंटेनर के साथ ही दो बाइक और एक वैन को भी जब्त किया है।