फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittaurgarh News Fish contractor attacked office set on fire loss of about Rs 10 lakh

Chittaurgarh News: मछली ठेकेदार पर हमला, ऑफिस में लगाई आग, करीब 10 लाख रुपये का हुआ नुकसान

Wed, 28 Aug 2024 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

मछली ठेकेदार पर हमला कर ऑफिस में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगाने के चलते करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Chittaurgarh News Fish contractor attacked office set on fire loss of about Rs 10 lakh
ऑफिस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 17-18 किलोमीटर दूर स्थित घोसुंडा बांध पर कार्यरत ठेकदार पर हमला और कार्यालय में आग लगाने का मामला सामने आया है। इसमें ठेकेदार ने 10 लाख के नुकसान की आशंका जताई है। ठेकेदार की रिपोर्ट पर भदेसर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के भदेसर थाने में रमेश खोकर पुत्र मूलाराम जाट निवासी नावा तहसील जिला डिडवाना ने अपनी रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह घोसुंडा बांध पर मछली ठेकेदार के अंतर्गत मंगलवार को सुपरवाइजर के रूप में कार्य कर रहा था। इसी दौरान रात को भोई मंगरी निवासी भैरूलाल भोई, नारायण भोई, विजय रावत और अन्य 15-20 लोग हम सलाह होकर आए। इन्होंने चौकीदार विक्रम रायका, कान सिंह, बबलू् मोंगिया आदि के साथ मारपीट की। प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सभी आरोपित लोहे के सरिए, लठ्ठ आदि लेकर आए और कार्यालय पर हमला कर मारपीट की। इसके बाद ऑफिस और कार्यस्थल पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। प्रार्थी और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि पहले भी इन लोगों ने उनकी गाड़ी तोड़कर मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट भी भदेसर थाने में दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। गौरतलब है कि यह लोग मछली चोरी का काम करते हैं और घोसुंडा बांध पर शत्रुघन सिंह शेखावत नामक व्यक्ति का मछली का ठेका है, जिसे लेकर आए दिन फसाद होता रहता है। इस संबंध में भदेसर थानाधिकारी मोतीराम सारण ने बताया कि मामला घोसुंडा बांध में मछलियों की चोरी से जुड़ा हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट कंपनी के कार्मिकों पर हमला, कार में की तोड़फोड़
चित्तौड़गढ़ शहर की उप नगरीय बस्ती चंदेरिया स्थित बिरला सीमेंट के कर्मचारियों के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर तोड़फोड़ की है। इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं, एक और मारपीट का मामला बिरला सीमेंट की माइंस में भी होने की बात सामने आई है। लेकिन कोई प्रकरण इस घटना को लेकर दर्ज नहीं कराया है।

जानकारी के अनुसार, बिरला सीमेंट के डिप्टी जनरल मैनेजर (रॉ मटेरियल) माधव नगर निवासी लक्ष्मेन्द्र सिंह ने एक रिपोर्ट कोतवाली थाने में दी है। इसमें बताया कि वह अपने अधिकारी के साथ कार में सैनिक स्कूल के पास से जा रहा था। मार्ग में एक बिना नंबरी सफेद कार ने आगे लगा कर प्रार्थी की कार को रुकवाया। इसमें से एक व्यक्ति नीचे उतरा और उसने कार पर लठ से वार कर कांच फोड़ दिए। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाश लठ्ठ और हथियार लेकर आए थे।


मामले में कोतवाली थाने में धारा- 324, 115, 235 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी है कि यह अधिकारी बिरला सीमेंट में मटेरियल हैंडलिंग और सामग्री क्रय करने का काम करते हैं। वहीं, जानकारी यह भी आई है कि इसी मामले से जुड़ा वो विवाद बिरला सीमेंट की माइंस वाले मार्ग ओएलबीसी रोड पर हुआ है। इसमें भी बिरला के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट होने के अलावा फायरिंग की बात भी सामने आई है। लेकिन इस घटना को लेकर कोई भी प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुआ। वहीं, बिरला सीमेंट के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed