फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittaurgarh DM additional private secretary was duped pretext of polishing jewellery rogue arrested from UP

Chittaurgarh News: DM के अतिरिक्त निजी सचिव के यहां इस बहाने की थी ठगी, यूपी से पकड़ाया 25 हजार का इनामी बदमाश

Fri, 18 Oct 2024 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 04:18 PM IST
सार

डीएम के अतिरिक्त निजी सचिव के यहां आभूषण चमकाने के बहाने ठगी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को यूपी से पकड़ा है।

विज्ञापन
Chittaurgarh DM additional private secretary was duped pretext of polishing jewellery rogue arrested from UP
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आभूषण चमकाने के बहाने से चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव के आवास से ठगी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर ठग पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सदर पुलिस इससे पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपित ने वारदात से पहले चित्तौड़गढ़ की एक होटल में रुका था, जहां की पुलिस ने मौका देखा है।

विज्ञापन


सदर थानाधिकारी चित्तौड़गढ़ गजेंद्र सिंह ने बताया कि दो महीने पूर्व चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर में ठगी की वारदात हुई थी। जिला कलेक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव प्रतापनगर निवासी शांतिलाल सुथार के आवास पर दो बदमाश पहुंचे थे। निजी सहायक के परिवार जन से आभूषण चमकाने के बहाने आभूषण ठग लिए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य को नामजद कर लिया था। वहीं, मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपित की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


मामले में चित्तौड़गढ़ शहर की सदर थाना पुलिस ने वारदात में शामिल बिहार के कटिहार जिले में रहने वाले विजेंद्र शाह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसे चित्तौड़गढ़ लेकर आई है और पूछताछ जारी है। मामले में पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से 10 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी और ठगी के आभूषण बरामदगी के प्रयास में है। सदर सीआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित शातिर बदमाश है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी जारी किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में रुककर की थी रेकी
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि आरोपित विजेंद्र शाह स्वयं चित्तौड़गढ़ में हुई वारदात में शामिल था। वारदात से पहले शहर की एक होटल में रुककर रेकी भी की थी। ऐसे में सदर थाना पुलिस ने होटल पर पहुंचकर आरोपित से मौका तस्दीक भी करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को बापर्दा रखा है। ऐसे में पुलिस आरोपित की शिनाख्त परेड भी करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed