फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Children scored more than 65% marks in 10th and 12th board exams honored in Sirohi

Sirohi: प्रतिभा सम्मान समारोह, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65% से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान

Mon, 22 Jan 2024 06:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Jan 2024 06:12 PM IST
सार

 प्रतिभा सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए।

विज्ञापन
Children scored more than 65% marks in 10th and 12th board exams honored in Sirohi
प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में सरगरा समाज सेवा समिति आबूरोड के तत्वावधान में चौथा जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें साल 2022-23 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को स्मृतिचिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान साल 2021-22 और 23 में सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों का भी सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। 
विज्ञापन


समारोह में हनुमान टेकरी के प्रेमनाथ महाराज, गणेशनाथ महाराज उदरा, गुलाब नदिया, जुझारजी धाम, डीएस मारू, गोपाल दाना एवं मांगीलाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन मुरलीधर सागर और भरत हीरागर ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील कुमार, रितिक सरगरा, कमलेश सिंदल, विनोद सिंदल ,राहुल सिंदल, विशाल परिहार, नरेश भूरा और रोहित भूरा समेत अन्य मौजूद  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed