{"_id":"64fb2336ab73ed2fdf05c4b3","slug":"children-of-government-school-made-to-work-as-laborers-in-bikaner-viral-video-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: बच्चों से कराई मजदूरी, सरकारी स्कूल के बाहर रखीं ईंटों को छात्रों ने उठाकर अंदर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: बच्चों से कराई मजदूरी, सरकारी स्कूल के बाहर रखीं ईंटों को छात्रों ने उठाकर अंदर रखा
Fri, 08 Sep 2023 07:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Sep 2023 07:05 PM IST
सार
बच्चों से ईंटें उठवाने का वीडियो बीकानेर की गोपेश्वर बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल के आगे रखी ईंटों को स्कूल ड्रेस पहने बच्चे अंदर ले जाकर रख रहे हैं।
विज्ञापन
ईंटें उठाकर स्कूल के अंदर ले जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के एक सरकारी विद्यालय में बच्चों से मजदूरी करवाने का मामला सामने आया है। बच्चों से स्कूल के बाहर रखी ईंटों को अंदर रखवाया गया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो गंगाशहर के गोपेश्वर बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि विद्यालय के आगे रखी ईंटों को स्कूल ड्रेस पहने बच्चे अंदर ले जाकर रख रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। इलाके के भामाशाह ने स्कूल में कमरे के निर्माण के लिए ईंटें डलवाईं थीं। ट्रैक्टर चालक ईंटों को सड़क पर डालकर चला गया था, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। इसके चलते कुछ बच्चों से ईंटे हटवाई गईं थीं।
विज्ञापन
वहीं, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ईंटें स्कूल की दीवार के पास रखी हैं। जिन्हें बच्चे उठाकर अंदर ले जा रहे हैं। वीडियो में एक महिला भी खड़ी दिखाई दे रही है जो बच्चों से काम करा रहा है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि वह स्कूल में शिक्षिका है या कोई अन्य स्टाफ है। बच्चों से मजूदरी कराने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन