फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Child swinging in Sawai Madhopur died due to deteriorating health

Sawai Madhopur: झूला झूल रहे बच्चे की तबीयत बिगड़ने से मौत, घर वालों ने खुशी-खुशी बटर फ्लाई झूले में बैठाया था

Sun, 23 Jul 2023 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में झूला झूलते समय एक बच्चे की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Child swinging in Sawai Madhopur died due to deteriorating health
इसी झूले पर बैठा था बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के आवासन मंडल स्थित स्काउट मैदान पर लगे मेगा ट्रेड फेयर मेले में शनिवार रात बटर फ्लाई झूले में बैठने के दौरान एक बच्चे की अचानक से जबरदस्त तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के दौरान रिदम शर्मा नामक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों के होश फाख्ता हो गए।

विज्ञापन


अब मृतक बच्चे रिदम शर्मा के परिजनों का आरोप है कि बच्चा मेले में बटर फ्लाई झूले में बैठा था। तभी बच्चे को करंट लगा और इसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चे के साथ बैठे उसके बुआ के बेटे को करंट लगा था।
विज्ञापन


वहीं, मेला संचालकों का कहना है कि बच्चे को झूले में करंट नहीं लगा। किसी अन्य कारण से ही बच्चे की मौत हुई है। मामले की शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने में दी है। जहां कोतवाली थाना पुलिस ने मेला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक करंट लगने से मौत की पुष्टि नहीं कर रहे...
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में मृत बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बहरहाल, चिकित्सक करंट लगने से मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इस पूरे घटना क्रम को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed