फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Child and mother died due to fire in hut in Chandasar village

Bikaner: झोपड़े में आग लगने से डेढ़ वर्ष की बच्ची और मां की मौत, पति पर जलाकर मारने का आरोप

Fri, 03 Mar 2023 03:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Mar 2023 03:14 PM IST
सार

बीकानेर के चांडासर गांव के सांसी मोहल्ले में बीती रात एक झोपड़ी में आग लगने से अंदर सो रही मां-बेटी की जलकर मौत हो गई। महिला के घरवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Child and mother died due to fire in hut in Chandasar village
झोपड़े में आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के चांडासर गांव से दर्दनाक हादसा सामने आया है। चांडासर गांव के सांसी मोहल्ले में  झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से झोपड़ी में सो रही एक महिला और उसकी बच्ची जिंदा जल गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला का पति के हाथ इस हादसे में झुलस गए। 

विज्ञापन


सूचना पर गजनेर थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह एस एफ एल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बीती रात को चांडासर गांव में एक झोपड़ी में आग लगी थी। हादसे में अंदर सो रहा एक परिवार आग के चपेट में आ गया। एक महिला व बच्ची की झुलसने से मौत हो गई है, वहीं मृतक महिला का पति भी झुलस गया। आग में झोपड़ी पूरी तरह से खाक हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर जलाकर मारने का आरोप
घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। मृतका का पीहर हापासर लूणकरणसर है। जिसके परिवारजनों ने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पहले जांच की मांग उठाई है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed