{"_id":"641a7f9c6c67d2d1790def05","slug":"child-abuser-and-seven-accused-including-two-women-arrested-in-jhalawar-robbery-case-from-disabled-bullion-tra-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar: दिव्यांग सर्राफा व्यापारी से लूट मामले का खुलासा, बाल अपचारी और दो महिलाओं समेत सात आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar: दिव्यांग सर्राफा व्यापारी से लूट मामले का खुलासा, बाल अपचारी और दो महिलाओं समेत सात आरोपी पकड़े
Wed, 22 Mar 2023 03:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Mar 2023 03:55 PM IST
सार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दिव्यांग सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में बाल अपचारी और दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में भीम सिंह जी हवेली के पास सोमवार रात एक दिव्यांग व्यापारी की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की कोशिश करने के मामले का पुलिस ने छह घंटे में खुलासा कर सात आरोपियों को पकड़ा है। झालावाड़ की कोतवाली थाना पुलिस और डीएसपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इनमें से एक महिला आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि गोपाल लाल दांगी पुत्र कारु लाल निवासी पिडावा, गोविंद उर्फ विजय सिंह निवासी भवानी मंडी, मयंक उर्फ बिट्टू पाटीदार निवासी मिश्रौली, सुनील माली और उसकी पत्नी पूजा सुमन निवासी गोदाम की तलाई और मयंक उर्फ बिट्टू की पत्नी सिमरन को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। इनमें पूजा सुमन के पास से पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर बैग छीनने की कोशिश...
एसपी तोमर ने बताया कि सोमवार शाम थाना कोतवाली क्षेत्र में भीम सिंह जी की हवेली के पास सर्राफा व्यवसाई के साथ लूट होने की सूचना पर एसएसओ चन्द्रज्योति शर्मा मय टीम के मौके पर पहुंची। पीड़ित दिव्यांग व्यापारी संजय अग्रवाल निवासी तबेला रोड एक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि आज शाम करीब 7:30 बजे सर्राफा बाजार स्थित दुकान बंद कर थ्री व्हीलर स्कूटी से घर जा रहा था। उसके पास एक बैग में दुकान की नकदी और आभूषण थे। यहां अचानक स्कूटी पर आए तीन जनों में से एक ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक बैग छीनने की कोशिश की। लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। बैग छुड़ाने की कोशिश में उन्होंने मारपीट की। शोर करने पर वहां आए उसके परिचितों ने एक लड़के को पकड़ लिया, दो जने भाग गए।
शौक पूरा करने के लिए दिव्यांग सर्राफा व्यापारी को टारगेट किया...
वारदात को गंभीरता से लेकर एसपी तोमर ने प्रभावी कार्रवाई के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ ब्रजमोहन मीणा के सुपरविजन, एसएचओ कोतवाली चंद्र ज्योति शर्मा, डीएसटी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। एक्शन प्लान के तहत टीम ने बदमाशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर साइबर सेल की मदद से फरार बदमाशों का पीछा कर घटना के कुछ घंटों के अंदर ही डिटेन कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब पीने और लग्जरी लाइफ जीने की आदि हैं, पर कोई काम धंधा नहीं करते। अपने शौक पूरा करने के लिए उन्होंने दिव्यांग सर्राफा व्यापारी को टारगेट किया। व्यापारी के बारे में जानकारी के लिए 8-10 दिन रैकी की। उसके बाद सोमवार को लूट की कोशिश की गई।