फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Secretary of Rajasthan made one IAS and two RAS officers missing from their seats as APO

Rajasthan: सीट से गायब मिले एक आईएएस और दो आरएएस अधिकारी, मुख्य सचिव ने तीनों अफसरों को किया एपीओ

Tue, 23 Jan 2024 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 06:15 PM IST
सार

मुख्य सचिव सुधांश पंत के औचक निरीक्षण के बाद जेडीए के जिन आला अफसरों पर गाज गिरी है, उनमें आरएएस आनंदी लाल वैष्णव, प्रवीण कुमार और जेडीए सचिव नलिनी कठोतिया (आईएएस) शामिल हैं। 

विज्ञापन
Chief Secretary of Rajasthan made one IAS and two RAS officers missing from their seats as APO
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत मंगलवार सुबह अचानक जयपुर विकास प्राधिकरण के मुख्यालय पहुंचे और सीट से गायब मिले तीन अधिकारियों को पद से हटकर एपीओ कर दिया। जिन्हें एपीओ किया गया है उनमें से एक आईएएस और दो आरएएस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव सुधांश पंत के औचक निरीक्षण के बाद जेडीए के जिन आला अफसरों पर गाज गिरी है, उनमें आरएएस आनंदी लाल वैष्णव, प्रवीण कुमार और जेडीए सचिव नलिनी कठोतिया (आईएएस) शामिल हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, मुख्य सचिव सुधांश पंत मंगलवार सुबह अचानक जयपुर विकास प्राधिकरण का निरीक्षण करने पहुंच गए। मुख्य सचिव सुधांश पंत औचक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जेडीए के मुख्य भवन पहुंचे। यहां वे कुछ आला अफसरों के खाली चैंबर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण की सचिव सहित दो अधिकारियों को एपीओ करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएस के इस तरह से अचानक जेडीए मुख्यालय पहुंचने की किसी को उम्मीद नहीं थी। यही कारण रहा कि सीएस के मुख्यालय पहुंचते ही हलचल मच गई। दफ्तर में मौजूद स्टाफ उन अफसरों और कर्मियों को फोन करते देखे गए जो दफ्तर से गायब थे। मुख्य बिल्डिंग के बाद वे उपायुक्त भवन पहुंचे। 

सीएस पंत ने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसी तरह से जोन कार्यालयों में भी गंदगी और अव्यवस्थित फाइलों को देखकर भी पंत ने अधिकारियों को फटकार लगाई।


विधानसभा में मंत्री ने निलंबित किए दो अधिकारी
उधर, विधानसभा में भी पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने दो अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा कर दी। डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति चिखली के भवन निर्माण मामले में गड़बड़ी के बारे में भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत ने सवाल पूछा तो मंत्री मदन दिलावर ने हाथोंहाथ वीडिओ और जेईएन को सदन में ही निलंबित कर दिया। रोत ने पूछा था कि भवन निर्माण पूर्ण करने की अवधि क्या थी और अब तक कितना काम पूरा हुआ है? इसमें अब तक कितना भुगतान किया गया और कितना कार्य पूरा हुआ? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि इस पंचायत समिति में 26 वीडिओ बदले गए हैं। जिस अधिकारी ने इतने ट्रांसफर किए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दोषी अधिकारियों को 16 सीसी का नोटिस दिया गया है। जो एईएन है वह दुनिया में नहीं रहे, लेकिन जेईएन और वीडिओ को निलंबित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed