{"_id":"6487063e6ff752d50b0df66f","slug":"chief-minister-gehlot-rajasthan-election-cm-gehlot-in-banswara-mla-ramila-khadia-rajasthan-election-rajas-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: सीएम ने फिर छेड़ा विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला, विधायक रमिला खड़िया के लिए कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: सीएम ने फिर छेड़ा विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला, विधायक रमिला खड़िया के लिए कही ये बड़ी बात
Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने अपने बांसवाड़ा दौरे में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से मानेसर घटनाक्रम की चर्चा करते हुए सरकार बचाने का श्रय विधायक रमिला खड़िया आदिवासी महिला विधायक को दिया।
विज्ञापन
बांसवाड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री गहलोत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान में मानेसर घटनाक्रम के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा में आम सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर विधायकों की खरीद फरोख्त का जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने विधायक रमिला खड़िया की तारीफ करते हुए कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में यहां खड़ा हूं तो इसकी वजह यही हैं। रमिला खड़िया को खरीदने के लिए लोग बांसवाड़ा तक आ गए थे, लेकिन उन्होंने खरीद फिरोख्त को स्वीकार नहीं किया। सीमए ने विधायक खड़िया की तारीफ में सभा में मौजूद सभी महिलओं से उनके लिए ताली बजाने को कहा।
विज्ञापन
खास बात ये है कि अशोक गहलोत का ये बयान सचिन पायलट की दौसा में हुई सभा के ठीक बाद में आया है। बता दें पायलट ने सभा में सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की थी।
विज्ञापन