फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister Bhajan Lal stopped at a dhaba and made tea.

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल ने बनाई चाय, चाय वाले मुंशी का हाथ जोड़कर किया अभिनंदन, तस्वीरें आई सामने

Tue, 19 Dec 2023 03:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 03:11 PM IST
सार

Rajasthan News: दौसा में एक चाय वाले के यहां रुक कर अपने हाथों से चाय बनाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने सबको अचानक चौंका दिया। इसके बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है कि पहले तो भाजपा में चाय वाला प्रधानमंत्री बना अब राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद आखिर मुख्यमंत्री का चाय बनाना किस तरह का संदेश दे रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Bhajan Lal stopped at a dhaba and made tea.
मुख्यमंत्री भजनलाल ने बनाई चाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए यहां सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रुके। इसके बाद सीएम भजनलाल चाय की केतली को छूकर बोले चाय बना। जिसके बाद मुंशी चायवाला मुख्यमंत्री के लिए फीकी चाय बनाने लगा तो मुख्यमंत्री भजनलाल उठकर चाय वाले के पास जाकर खड़े हो गए। इसके बाद वो खुद वहां चाय बनाते नजर आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


भरतपुर जाते समय रूके
बता दें कि भरतपुर जाते समय जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर महादेव होटल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामान्य आदमी की तरह चाय की चुस्की लेने का अंदाज लोगों को खूब भाया। सूबे के मुखिया को अचानक अपनी दुकान पर आते देख चाय वाला आश्चर्यचकित रह गया। मुंशी चाय वाला मुख्यमंत्री की इस तरह की सादगी को देखकर मोहित होता नजर आया। मुंशी चाय वाले ने अपने ही अंदाज में कहा कि जिस तरह भगवान राम ने शबरी के बेर खाने खुद गए थे, बिल्कुल उसी तरह आज हमारे यहां मुख्यमंत्री आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 का दिया नोट
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद फीकी चाय पी और बाकी कार्यकर्ताओं ने मीठी चाय का आनंद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने चाय वाले को 500 का नोट दिया। वहीं भाजपा के वर्तमान विधायक विक्रम बंसीवाल के बारे में लोगों से जानकारी भी ली और अपने आगे के सफर की ओर बढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed