फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister Ashok Gehlot surrounded Prime Minister Narendra Modi regarding ERCP

Bharatpur: CM ने पीएम को घेरा, बोले- जलमंत्री समेत 25 सांसद ERCP को नहीं दिला पाए राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा

Fri, 23 Jun 2023 06:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

ERCP को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। कांग्रेस ने 70 साल से लोकतंत्र को बचा कर रखा है और बीजेपी के जल मंत्री समेत 25 सांसद मिलकर ERCP को नहीं दिला पाए राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा।

विज्ञापन
Chief Minister Ashok Gehlot surrounded Prime Minister Narendra Modi regarding ERCP
मीडिया से बात करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने शुक्रवार को भरतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल से लोकतंत्र को बचाकर रखा है। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर भरतपुर वासियों से कहा कि आपने बीजेपी के 25 सांसद जिताए, उनमें एक पानी का मंत्री भी है, लेकिन ERCP को ये राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिला पाए। भरतपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का छह महीने में यह छठा दौरा है।
विज्ञापन


भरतपुर के कुम्हेर इलाके के सैंत गांव में उन्होंने महंगाई राहत शिविर का दौरा किया और जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां पानी की उपलब्धता सिर्फ एक परसेंट है। हमने शिक्षा में कोई कमी नहीं रखी। जब मैं पहली बार सीएम बना तो प्रदेश में छह यूनिवर्सिटी थीं, अब 96 हैं। अब स्कूल खुल गए हैं। प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुले हैं। इंग्लिश स्कूल खोले गए हैं, जिसमें तीन लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। बच्चे विदेश जाएंगे तो कुछ बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं महंगाई राहत कैंप गया, वहां बच्चियां इंग्लिश में बोल रही थीं, राजस्थान के बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलेंगे तो देश दुनिया में भरतपुर का नाम होगा, उनका भविष्य सुधरेगा। सीएम ने कहा कि स्कीम के तहत 500 बच्चों को विदेश भेज रहा हूं। महाराजा गायकवाड़ ने आंबेडकर को पढ़ने विदेश भेजा था, ये बच्चे जो विदेश जाएंगे कुछ बनकर आएंगे। अनुप्रति योजना में गरीब के बच्चों को कोचिंग दी जा रही है, 30 हजार बच्चे कोचिंग कर रहे हैं। यह क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार एकल नारी, बुजुर्ग, दिव्यांगों सबको पेंशन दे रही है, सोशल सिक्योरिटी का कानून बनाया है, पीएम से रिक्वेस्ट की है कि इस योजना को देशभर में लागू करें, ताकि अभाव ग्रस्त मजदूर बुढ़ापे में जीवन यापन कर सकें।

सरकार की जिम्मेदारी है कि हम गरीबों को साप्ताहिक पाक्षिक पैसा दें, ताकि बुढ़ापे में लोग परिवार पाल सकें। सोशल सिक्योरिटी का कानून बनना चाहिए। जनता माईबाप है, जानती है किसे सत्ता सौंपनी है। कांग्रेस ने नरेगा, दो रुपये किलो गेहूं, राइट टू हेल्थ आदि स्कीमें दी हैं। चुनाव में क्या होगा यह माईबाप जनता है, किस पार्टी को सत्ता सौंपनी है, यह जनता का काम है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को 70 साल में बचाया है, इसीलिए एमपी, एमएलए सरपंच सब जनता के सामने हाथ जोड़ते हैं। ये कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भरतपुर तक चंबल का पानी आया है, हर घर तक नल का जल भी पहुंचेगा। किसी भी सीएम ने भरतपुर के इतने दौरे नहीं किए जितने मैंने किए हैं। भरतपुर से चार मंत्री, दो विधायकों को मंत्री का दर्जा दिया। यह पहली बार है जब भरतपुर के सभी विधायकों के पास मंत्री पद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा मिशन 156 होगा कामयाब
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मिशन 156 तब कामयाब होगा जब भरतपुर की सभी सीटें जीतेंगे। इस बार मिशन 156 तभी कामयाब होगा, जब भरतपुर संभाग की सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी। पिछले साल 15 सितंबर को आया था तो डीग को जिला बनाने की मांग की थी, आपकी मांग पूरी कर दी है। 19 जिलों में सबसे पहले डीग-कुम्हेर जिले के लॉन्चिंग होने जा रही है।

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने कॉमरेड राजा कहा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि विश्वेंद्र सिंह कामरेड को राजा कहता हूं। उन्होंने कहा कि आज कामरेड राजा विश्वेंद्र सिंह का बर्थडे है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं उन्हें कामरेड राजा कहता हूं। वे 61 साल के हैं लेकिन 21 साल के युवा की तरह भागदौड़ करते हैं, क्षेत्रीय जनता के लिए संघर्ष करते हैं। गरीबों के मसीहा हैं इन्हें कामरेड राजा कहता हूं।

मैंने भरतपुर को बहुत कुछ दिया है मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  कहा कि सरकार ने भरतपुर को बहुत कुछ दिया है। नया जिला बनाया है। दो नए उपखंड, 6 तहसीलें, 6 उपतहसीलें, 2 नगर पालिकाएं बनी हैं। 250 करोड़ की लागत से 22 पीएसची, 2 उपजिला अस्पताल, 150 करोड़ की लागत से आरबीएम में नया ब्लॉक बनाया जा रहा है जिसका अगले महीने उद्घाटन हो जाएगा। इसके अलावा 119 इंग्लिश मीडिया स्कूल खुले हैं जिनमें 30 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। यहां 21 नए कॉलेज साढ़े चार साल के अंदर खुले हैं। 1000 करोड़ की लागत से सड़क, अंडर पास, पुल बने हैं। पांच करोड़ से ब्रज चौरासी कोस, विश्राम स्थल विकसित किया जा रहा है।

ईआरसीपी को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को घेरा
ईआरसीपी पर केंद्र सरकार को घेरा मुख्यमंत्री ने कहा कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट पर पीएम अभी तक नहीं कर पाए हैं। मोदी जी वादा निभाएं, यह राष्ट्रीय परियोजना घोषित होनी चाहिए। आप सब लोग दबाव बनाएंगे तो ईआरसीपी को लागू करना पड़ेगा। बीजेपी के 25 सांसद हैं। एक जल मंत्री हैं। सभी 25 सांसद साथ खड़े हो जाएं तो क्या पीएम परियोजना लागू नहीं करेंगे। हमारे 25 वकील कमजोर साबित हो रहे हैं। सभी 25 हारें तो अक्ल आएगी। ये 25 वकील पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। लोकसभा से पहले विधानसभा चुनाव आएगा, तब इन्हें सबक सिखाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है, जिसमें 18 साल में भर्ती होगी और 22 साल में युवा घर बैठ जाएंगे। 22 साल के लाखों बच्चे क्या करेंगे, इससे असंतोष पैदा होगा, यह केंद्र सरकार खतरनाक खेल खेल रही है, जो समझ से परे है।

गुर्जर आरक्षण को लेकर बोले
सीएम ने कहा कि इनके समय में गुर्जर आंदोलन हुआ गुर्जर मारे गए। मैंने गुर्जर समाज को आरक्षण दिया। गोली चलने की बात तो छोड़ो एक आदमी नहीं मरा, लाठीचार्ज तक नहीं हुआ, कोई गुर्जरों को भड़का रहा है। लेकिन समाज जानता है कि किस सरकार ने गुर्जर समाज का भला किया। मुख्यमंत्री ने ओपीसी को लेकर कहा कि यह ऐतिहासिक काम किया है। केंद्र सरकार इसे लागू करे। हमने मानवीय दृष्टि से इसे किया है। सरकारी कर्मचारी पेंशन के भरोसे सिक्योर रहता है, सरकारी कर्मचारी भी उत्साह से काम कर रहे हैं। लोगों से बात करता हूं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं राहत कैंप में ऐसा नजारा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कुम्हेर विधानसभा के गांव सैंत गांव पहुंचकर महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। सीएम गहलोत ने लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री सुभाष गर्ग और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी रहे। आज कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का जन्मदिन भी है। शिविर का अवलोकन करने के बाद जनसभा में शामिल हुए।

बीजेपी धर्म के नाम पर वोट लेना चाहती है
जनसभा में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी कभी दो हजार का नोट बंद करती है कभी शुरू करती है। यह पार्टी किसान विरोधी काम करती है, जबकि कांग्रेस सरकार किसान के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि यूपी में युवाओं को जितनी नौकरियां मिली हैं उससे 10 गुना कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में युवाओं को नौकरियां दी हैं। बीजेपी धर्म के नाम पर वोट लेना चाहती है। बीजेपी ने कहा था एक लाख कार्यकर्ता सचिवालय का घेराव करेंगे, लेकिन 15 सौ से ज्यादा लोग नहीं पहुंचे, राजेन्द्र राठौड़ ने लोगों को बुलाने के लिए कसम दिलाई, बीजेपी कहती है कि हमारा चेहरा मोदी और कमल का फूल होगा, लेकिन अब कमल कहां छोड़ा, मोदी ने कोई काम नहीं किया।


मोदी भ्रम फैलाने का काम करते हैं
मनमोहन सिंह के यूपीए सरकार जितनी आमदनी छोड़कर गई थी, अब बीजेपी ने वह भी नहीं छोड़ी। राहुल गांधी ने बिहार से एलान किया है सभी स्टेट में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। बीजेपी के नेता और मोदी भ्रम फैलाने का काम करते हैं, केंद्र की एजेंसी से कोई भी जांच करवा लो कांग्रेस पाक साफ निकलेगी।मंत्री सुभाष गर्ग ने इस दौरान राजस्थान में इलेक्शन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एंटी इंकम्बेंसी नहीं है। कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।पिछले 6 महीनों में यह सीएम का छठा दौरा है। कलेक्टर लोकबंधु और एसपी मृदुल कच्छावा भी सभा स्थल पर मौजूद रहे।पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। सभा स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की व्यवस्था रही। इससे पहले मुख्यमंत्री भरतपुर, उच्चैन, घाटमीका, सीकरी आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed