{"_id":"64958e1d8f21548b470fff36","slug":"chief-minister-ashok-gehlot-said-in-bharatpur-today-the-country-is-going-in-the-wrong-direction-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: आज स्थिति सामान्य नहीं, गलत दिशा में जा रहा है देश, जानें ओबामा के किस बयान पर गहलोत ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: आज स्थिति सामान्य नहीं, गलत दिशा में जा रहा है देश, जानें ओबामा के किस बयान पर गहलोत ने कही ये बात
Fri, 23 Jun 2023 05:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:50 PM IST
सार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने बयान में कहा है कि अगर उनकी बात भारतीय प्रधानमंत्री से होती तो वे मुस्लिम अल्पसंख्यकों की हिफाजत का जिक्र करते।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। ओबामा ने अपने बयान में कहा है कि अगर उनकी बात भारतीय प्रधानमंत्री से होती तो वे मुस्लिम अल्पसंख्यकों की हिफाजत का जिक्र करते। भरतपुर में मीडिया से बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओबामा के बयान से ये साबित हो गया है कि आज देश गलत दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओबामा का बयान ये साफ संकेत देता है कि देश में आज स्थिति सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, मणिपुर हिंसा और पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह के हालात हैं, उन परिस्थितियों में विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। वहीं, मणिपुर हिंसा को केंद्र सरकार की लापरवाही बताते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मणिपुर मामले को केंद्र सरकार ने लापरवाही से लिया, जिसके चलते आज वहां इस तरह के हालात बने हुए हैं। केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के चलते आम जनता में मैसेज नहीं गया कि मणिपुर मामले को लेकर केंद्र सरकार संवेदनशील है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशभर में चल रहे महंगाई राहत शिविरों को लेकर भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चाहिए था कि वे लाभार्थियों को कैंप तक लाकर उन्हें लाभ दिलाना सुनिश्चित करते, लेकिन विपक्ष ओछी राजनीति के चलते इनका बहिष्कार कर रहा है।
विज्ञापन