फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister Ashok Gehlot inaugurated Women Suraksha Sakhi Pehchan Badge

Suraksha Sakhi Programme: सीएम गहलोत ने दी लड़कियों की सीख, कहा- मनचलों को चांटा जोर से मारना

Sat, 12 Mar 2022 03:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुरक्षा सखी पहचान बैज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महिला सखी से संवाद भी किया।

विज्ञापन
Chief Minister Ashok Gehlot inaugurated Women Suraksha Sakhi Pehchan Badge
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सुरक्षा सखी पहचान बैज का लोकार्पण किया। सीएम गहलोत इस कार्यक्रम में वीसी के जरिए जुड़े। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा सखी से संवाद भी किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास से सीएम गहलोत वीसी के माध्यम से महिला सुरक्षा सखी मार्गदर्शिका और संदर्शिका का विमोचन कार्यक्रम में जुड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज ‘महिला सुरक्षा सखी' से संवाद किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने भरतपुर की मंजू से भी बातचीत की। इस दौरान मंजू ने कहा कि बच्चियां स्कूल ग्रुप में जाएं, जिससे जरूरत पड़े तो मनचलों के चांटा लगा सकें। इस पर सीएम गहलोत ने कहा कि चांटा भी जोर से मारना है कि पता लगना चाहिए। सीएम का यह अंदाज देकर सभी को हंसी आ गई।

विज्ञापन

क्या है महिला सुरक्षा सखी

महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करने के सुरक्षा सखी योजना शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओँ, लड़कियों की सुरक्षा, उन्हें उनके अधिकारों और कानून के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके लिए एक समूह गठित किया जाएगा, जो स्थानीय पुलिस से संवाद स्थापित करेंगी। इस समूह में कोई भी इच्छुक महिला और लड़की शामिल हो सकती है। योजना के तहत सभी पुलिस थानों में सुरक्षा सखी समूह गठित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed