{"_id":"5f3816fa8ebc3e3ce36be0df","slug":"chief-justice-of-rajasthan-high-court-indrajit-mahanti-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने दी जानकारी
Sat, 15 Aug 2020 10:40 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 15 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan High Court
कोरोना संक्रमण के मामले पूरे देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वैश्विक महामारी से अब हर वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। नेता से लेकर न्यायाधीश भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। फिलहाल राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर के दी है।
विज्ञापन
गहलोत ने लिखा, 'मुझे पता चला है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, श्री इंद्रजीत महंती कोरोना से संक्रमित हुए हैं. उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
I have come to know Chief Justice of #Rajasthan High Court, Sh. Indrajit Mahanty has tested positive for #Covid_19...concerned about his health. Wish him a speedy recovery.
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 15, 2020
हालांकि उनकी ओर से आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति महंती ने शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां उच्च न्यायालय परिसर में पौधा लगाकर पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की थी। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता भी मौजूद थे।
उधर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शनिवार रात तक बढ़कर 862 हो गई जबकि 1287 नए मरीज सामने आये। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक के बीते लगभग 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में इस घातक संक्रमण से कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 862 हो गयी है।
इसके साथ ही राज्य में इस दौरान संक्रमण के रिकार्ड 1287 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 59,979 हो गयी जिनमें से 13863 रोगी उपचाराधीन हैं।