Jaipur: दो दिवसीय ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज मीट आज से शुरू, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना करेंगे उद्घाटन
इस मीट में एनवी रमना के अलावा केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायधीश शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार से जयपुर में ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें आजादी के सौ साल बाद विधिक सेवाओं के स्वरूप पर मंथन होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मीट में आजादी के सौ साल वर्ष 2047 में देश में विधिक सेवाओं की आवश्यकता और आमजन तक विधिक सेवाएं पहुंचाने की चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा। इस मीट में देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष यूयू ललित सहित सुप्रीम कोर्ट के 12 से अधिक न्यायाधीश और 22 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों सहित करीब 48 से अधिक अन्य हाईकोर्ट न्यायाधीश अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी समारोह में अपनी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद तीन तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। वहीं रविवार को समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।