फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   chemical shop caught fire after blast in Ajmer Kishangarh two people were burnt up to 90 percent

Rajasthan: ब्लास्ट के बाद केमिकल दुकान में लगी आग, दो लोग 90 प्रतिशत तक झुलसे, दो बाइक और एक टैंपो भी जला

Sat, 01 Jul 2023 03:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

किशनगढ़ में एक केमिकल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से तेज धमाका हुआ फिर आग भड़क गई। हादसे में दो लाेग 90 फीसदी तक झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
chemical shop caught fire after blast in Ajmer Kishangarh two people were burnt up to 90 percent
शॉर्ट सर्किट के बाद भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक केमिकल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में केमिकल भरा होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की चपेट में आने से दो लोग 90 फीसदी झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इधर,  आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ा एक लोडिंग टेंपो, बाइक और टीवीएस मोपेड जल गया। सूचना पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।  आगजनी की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोग पहुंच गए। जिन्हें गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत से दूर हटाया।  
विज्ञापन


दरअसल, घटना किशनगढ़ के हरमाड़ा चौराहा मार्बल मंडी की है। जहां जैन कॉलोनी के रहने वाले नवीन कुमार जैन की पद्मावती के नाम से केमिकल की दुकान है। उन्होंने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद जैसे ही स्विच ऑन किया तो शॉर्ट सर्किट के बाद एक धमाका हुआ। इससे चारों तरफ आग फैल गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से मोनू मोची (34), और कानाराम नट (35) बुरी तरह से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का अजमेर जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ा एक लोडिंग टेंपो और दो दुपहिया वाहन जल गए हैं।  गांधीनगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed