{"_id":"64671d833970cae5070dfb96","slug":"cheating-with-villagers-in-the-name-of-patharia-mla-rambai-in-damoh-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: पथरिया विधायक रामबाई के नाम पर ग्रामीणों से ठगी, फर्जी लेटर हेड बनाकर लाखों ठगे, एसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: पथरिया विधायक रामबाई के नाम पर ग्रामीणों से ठगी, फर्जी लेटर हेड बनाकर लाखों ठगे, एसपी को दी शिकायत
Fri, 19 May 2023 02:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 19 May 2023 02:01 PM IST
सार
मडियादो क्षेत्र के आठ लोगों को रोजगार सहायक और पंचायत सचिव के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे 50-50 हजार रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंची विधायक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रामबाई सिंह परिहार के नाम पर दो लोगों ने लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने विधायक का फर्जी लेटर हेड बनाकर मडियादो क्षेत्र के आठ लोगों को रोजगार सहायक और पंचायत सचिव के फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए और उनसे 50-50 हजार रुपये भी ठग लिए। गुरुवार दोपहर ठगी का शिकार लोग वही फर्जी लेटर हेड लेकर विधायक के घर जनसुवाई में पहुंचे, तो विधायक भी उसे देखकर दंग रह गईं। इसके बाद वह सीधे एसपी के पास पहुंची।
विज्ञापन
विधायक रामबाई सिंह परिहार ने बताया कि दमोह जिले के ग्वारी गांव में रहने वाले मानक कुशवाहा और जबलपुर के दुष्यंत तिवारी ने मेरे नाम के फर्जी लेटर हेड बनाकर उस पर मडियादो क्षेत्र के करीब आठ लोगों को रोजगार सहायक और पंचायत सचिव नाम के नियुक्ति पत्र दे दिए हैं। उन सभी से 50-50 हजार भी वसूले हैं। जनसुनवाई के दौरान जैसे ही मैंने इस मामले को देखा तो मैं हैरत में पड़ गई और सीधे दमोह एसपी के पास शिकायत करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने कहा की मडियादो के मानक लाल कुशवाहा
राजकुमार कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा और पांच अन्य लोग उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मेरे लेटर हेड पर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया था, लेकिन नौकरी नहीं दी गई। जब मैंने लेटर हेड देखा तो पूरा खेल समझ में आ गया। इसके बाद मैं एसपी के पास पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने बताया कि आरोपियों से मेरा दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और न ही मेरी कोई उनसे मुलाकात है। वर्ष 2011 में जब मैं जिला पंचायत सदस्य थी, उस समय के मेरे लेटर हेड की कॉपी करके उसमें विधायक लिखकर मेरे नाम का फर्जी लेटर हेड बनाया है और उसका उपयोग ठगी में किया गया। दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने विधायक को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है और शीघ्र ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
