{"_id":"655b8ba9b54732c17706a966","slug":"chandrashekhar-azad-and-hanuman-beniwal-verbally-attacked-bjp-congress-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Elections 2023: दौसा में आजाद और हनुमान ने किया एलान, बोले- इस बार नहीं देंगे किसी को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Elections 2023: दौसा में आजाद और हनुमान ने किया एलान, बोले- इस बार नहीं देंगे किसी को समर्थन
Mon, 20 Nov 2023 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:12 PM IST
सार
दौसा जिले के महवा में मुकुल भड़ाना के और बांदीकुई में पंकज शर्मा मुही के पक्ष में गरजे चंद्रशेखर और हनुमान बेनीवाल। बोले- इस बार भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है और हम किसी को समर्थन नहीं देने वाले हैं।
विज्ञापन
दौसा में जनसंपर्क करने पहुंचे हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले महवा और बांदीकुई में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने देश के पहलवानों और किसानों के आंदोलनों को नजरंदाज किया है। उन्होंने राजस्थान की सरकारों को भ्रष्ट बताते हुए एक बार उनके गठबंधन को मौका देने की अपील की।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने केतली पर वोट देने की अपील की। आजाद ने अपने भाषण में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और जननेता कांशीराम का भी जिक्र किया और उनके सपनों का भारत बनने की बात कही।
विज्ञापन
महुवा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मुकुल भड़ाना ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल तथा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद सोमवार को हेलीकॉप्टर से महुवा पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी सतपाल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कुमार भाटी, रिटायर्ड नर्सिंग अधीक्षक महेंद्र गुर्जर सहित पच पटेल मौजूद रहे। प्रत्याशी मुकुल ने बताया कि महवा में उनके होने से त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन
महवा विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मुकुल भड़ाना और बांदीकुई में पंकज मुही के पक्ष में मुकरपुरा चौराहे पर आज जनसभा की ये जनसभा महवा स्थित हिंडौन रोड पर की गई। जिसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शिरकत की।
मीडिया से चर्चा में RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा लगातार बहुत सालों से लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। अबकी बार आजाद समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों ही पार्टियों को दिन में तारे दिखाएंगे। राजस्थान में मजबूती के साथ हमारा गठबंधन आगे बढ़ रहा है। भाजपा-कांग्रेस दोनों का स्पष्ट बहुमत नहीं आया तो हम सरकार खुद बनाएंगे समर्थन नहीं देंगे हम सरकार बनाएंगे।