फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Champions of Change Award to Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड, पूर्व राष्ट्रपति से पत्नी कंवर ने किया ग्रहण

Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नौनंद कंवर के अवॉर्ड लेते हुए फोटो को साझा करते हुए कहा कि अवॉर्ड से जनसेवा का मेरा संकल्प सुदृढ़ होगा। यह उपलब्धि विकास के लिए बदलाव के प्रति प्रेरित करती रहेगी।

विज्ञापन
Champions of Change Award to Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
गजेंद्र सिंह शेखावत की पत्नी नौनंद कंवर ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अवॉर्ड ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से नवाजा गया है। शेखावत इन दिनों अमेरिका में विश्व बैंक जल सप्ताह सम्मेलन में भाग लेने गए हुए हैं। ऐसे में शेखावत की अनुपस्थिति में अवॉर्ड उनकी  पत्नी नौनंद कंवर ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से ग्रहण किया। 

विज्ञापन




शेखावत ने नौनंद कंवर के अवॉर्ड लेते हुए फोटो को साझा करते हुए कहा कि अवॉर्ड से जनसेवा का मेरा संकल्प सुदृढ़ होगा। यह उपलब्धि विकास के लिए बदलाव के प्रति प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने अवॉर्ड के लिए ज्यूरी के सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से आयोजक नंदन कुमार झा का साधुवाद दिया। 
विज्ञापन


बतादें कि शेखावत देश के पहले जलशक्ति मंत्री हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन और नमामि गंगे मिशन को सफलतापूर्वक लागू करा रहे हैं। 2019 में नल से जल योजना लागू होने के बाद देश के 3.24 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचा है। देश के 11.29 करोड़ से अधिक ग्रामीण घर नल कनेक्शन से जुड़ गए हैं।  साल 2024 तक सभी 19.39 करोड़ ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed