फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CETP plant costing 174 crores ready in Bhiwadi

Rajasthan News: भिवाड़ी में 174 करोड़ की लागत के सीईटीपी प्लांट तैयार, रिसाइकिल किया जाएगा प्रदूषित पानी

Thu, 22 Jun 2023 08:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Jun 2023 08:34 AM IST
सार

एसीएस वीनू गुप्ता ने भिवाड़ी इंडस्ट्रियल यूनिट्स से कहा कि भिवाड़ी में तैयार करवाए गए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) से प्राथमिकता से कनेक्शन कराएं, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में काम आए प्रदूषित पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग किया जा सके।

विज्ञापन
CETP plant costing 174 crores ready in Bhiwadi
अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सरकार के माइंस, पेट्रोलियम, उद्योग और एमएसएमई विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) वीनू गुप्ता ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के इंडस्ट्रियलिस्ट्स से आग्रह किया है कि भिवाड़ी में तैयार करवाए गए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) से प्राथमिकता से कनेक्शन कराएं, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में काम आए प्रदूषित पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग किया जा सके।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने कहा कि भिवाड़ी के सीईटीपी प्लांट को जुलाई के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले कनेक्शन होने के साथ ही प्लांट का अधिकांश कार्य पूरा होने से बारिश की एक-एक बूंद का स्टोरेज भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस सीईटीपी प्लांट के शुरू होने से भिवाड़ी में औद्योगिक उपयोग के कारण प्रदूषित जल की समस्या का समाधान हो सकेगा और प्रदूषित जल का शोधन कर उपयोग में लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


174 करोड़ रुपये की लागत से सीईटीपी प्लांट तैयार
एसीएस वीनू गुप्ता ने भिवाड़ी में बीडा, रीको, पर्यावरण, बीजेपीएनए, औद्योगिक संघों, संबंधित विभागों और सीईटीपी के कार्य में लगी संस्थाओं के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सीईटीपी प्लांट का अवलोकन कर निर्देश दिए और भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों की कार्यप्रणाली भी देखी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के कारण प्रदूषित जल का ट्रीटमेंट कर उस पानी का अन्य कार्यों में पुर्नउपयोग करने के लिए 174 करोड़ रुपये की लागत से सीईटीपी प्लांट तैयार करवाया गया है। सीईटीपी प्लांट का काम लगभग पूरा हो गया है और परीक्षण में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्लांट 6.0 एमएलडी के साथ ही जीरो लिक्विड डिसचार्ज स्तर का बनाया गया है। जिससे इस प्लांट में आने वाली पानी की एक एक बूंद का उपचारित कर उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पानी की एक-एक बूंद को बचाना, प्रदूषित जल को उपचारित कर रिसाइकल कर अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लेना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिकतम तकनीक का जेडएलडी सीईटीपी प्लांट लगाया
ACS गुप्ता ने बताया कि भिवाड़ी में आधुनिकतम तकनीक का जेडएलडी सीईटीपी प्लांट लगाया गया है। इससे प्रदूषित पानी का संग्रहण कर उसे शोधित कर रिसाईकिल किया जा सकेगा। सीईटीपी के लिए पाइप लाइन बिछाने के बाद 31 किमी क्षेत्र में बीटी रोड, 15.5 किमी क्षेत्र में पेचवर्क, 5 किमी में सीसी रोड और 6.5 किमी में हाल्फ बिड्थ का कार्य भी लगभग पूरा होने में हैं। इसके साथ ही बिछाई गई पाइप लाइन में पानी के प्रवाह के साथ ही अन्य कार्यों का भी परीक्षण कर लिया गया है। गुप्ता ने औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों से भी विस्तार से चर्चा की और राज्य सरकार की इंडस्ट्रीयल सेंट्रिक योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में एमडी रीको सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडा श्वेता चौहान, एडवाइजर इंफ्रा अरुण गर्ग, जीएम सिविल विजय गुप्ता, एसई पॉवर, एजीएम सिविल, एजीएम ईएम, रिजनल अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, सीनियम रीजनल मैनेजर रीको ज्ञानेन्द्र शर्मा और रीको सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बीसीसीआई के राम नारायण चौधरी, प्रवीण लांबा और अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed