फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   central Minister VK Singh said in Dausa that POK will automatically come to India

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा बयान; बोले- POK अपने आप भारत में आकर मिलेगा, इंतजार कीजिए

Tue, 12 Sep 2023 10:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान दौसा में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है? इसलिए राहुल गांधी पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।

विज्ञापन
central Minister VK Singh said in Dausa that POK will automatically come to India
प्रेस वार्ता करते केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान देते हुए दौसा में कहा कि कुछ समय बाद अपने आप ही पीओके भारत में आकर मिल जाएगा। आप कुछ समय इंतज़ार कीजिए। वीके सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' के तहत दौसा में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वीके सिंह ने से जब पीओके के शिया मुसलमानों की भारत के लिए सड़कें खोलने की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कुछ समय इंतजार करें, पीओके का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। उन्होंने कहा एलओसी पर 1959 से और 1962 तक ज़मीन पर चाइना ने कब्जा किया था। तब किसका शासन था, आप जानते हैं। उसके बाद से आज तक एलओसी की कोई जमीन कहीं भी किसी के पास नहीं गई। जो लाइन खींची हुई है। उसके अंदर कोई जमीन नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध किसी भी देश को आर्थिक रूप से 20 साल पीछे धकेल देता है
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने युद्ध के मुद्दे पर कहा कि क्योंकि युद्ध लड़ना किसी भी देश को आर्थिक रूप से 20 साल पीछे धकेल देता है। युद्ध अंतिम रास्ता है। इसलिए सोचना पड़ता है और क्या किया जा सकता है। कोई दूसरा रास्ता क्या हो सकता है।

मानसरोवर यात्रा पर जाने से पूर्व खूब मीट खा कर गए राहुल-वीके सिंह
जनरल वीके सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो व्यक्ति हिंदुस्तान में रहकर टी-शर्ट और पैंट पहनता है और विदेशों में जाकर कुर्ते पजामे पहनता है, उस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने सब तरह के नखरे कर लिए। जनेऊ पहन लिया, मंदिर की घंटी बजा ली। मानसरोवर यात्रा पर जाने से पूर्व खूब मीट खा कर गए। राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है? इसलिए राहुल गांधी पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed