{"_id":"6596de3759953a911606ccd6","slug":"cbi-come-to-state-without-permission-of-rajasthan-government-cm-bhajanlal-sharma-issued-orders-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब बिना सरकार की अनुमति के प्रदेश में होगी CBI की एंट्री, सीएम शर्मा ने पिछली सरकार का फैसला बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब बिना सरकार की अनुमति के प्रदेश में होगी CBI की एंट्री, सीएम शर्मा ने पिछली सरकार का फैसला बदला
Thu, 04 Jan 2024 10:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:05 PM IST
सार
अब सीबीआई को राजस्थान से जुड़े किसी भी मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की पिछली सरकार के दौरान किए गए फैसले को बदल दिया है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पिछली सरकार का एक और निर्णय बदल दिया है। अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को राजस्थान से जुड़े किसी मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकार ने यह आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार, अब केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को राज्य में अनुसंधान के लिए प्रत्येक मामले में राज्य सरकार की अनुमति की आवश्यता नहीं होगी। सीबीआई भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान यह निर्णय किया गया था कि सरकार की अनुमति के बिना प्रदेश से जुड़े किसी भी मामले में सीबीआई सीधे जांच नहीं कर सकती थी। उसे जांच के लिए राज्य सरकार के अनुमति की जरूरत थी। सीबीआई सिर्फ उन्हीं मामलों की जांच कर सकती थी जो राज्य सरकार द्वारा उसे भेजे जाएं।
विज्ञापन
यही कारण था कि पेपर लीक, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग तो सक्रिय थे, लेकिन सीबीआई की एंट्री नहीं हो पा रही थी। हो सकता है कि अब ये मामले भी सीबीआई को सौंप दिए जाएं।