फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cause of One Way Traffic Accidents on Kota-Bundi Fourlane,Truck hit bike rider

Road accident: कोटा-बूंदी फोरलेन पर वन वे ट्रैफिक हादसों का कारण, बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा

Mon, 24 Jan 2022 01:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 01:42 PM IST
सार

नेशनल हाईवे- 52 पर सीसी रोड का निर्माण कार्य होने से वन वे ट्रैफिक किया गया है, यह हादसों का कारण बन रहा है, दो दिन में दो युवाओं की मौत हो चुकी है
 

विज्ञापन
Cause of One Way Traffic Accidents on Kota-Bundi Fourlane,Truck hit bike rider
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के नमाना रोड के पास नेशनल हाईवे- 52 पर सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कारण यहां किए गए वन वे ट्रैफिक से आए दिन हादसे से हो रहे हैं। रविवार देर शाम हुए एक हादसे में भी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे पहले बीते शनिवार को भी एक युवक की मौत हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकास मीणा पुत्र ब्रह्मानंद मीणा निवासी भवरदा नमाना रोड के पास कोथ्या नहर पर ईमित्र की दुकान चलाता था। रविवार देर शाम वह अपनी दुकान से आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक की करीब तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने कार को मारी थी टक्कर 
बीते शनिवार को भी बूंदी के तालेड़ा बाइपास पर अज्ञात वाहन ने बलेनो कार को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर का शव उसमें फंस गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद विकास नगर निवासी शिवम का शव बाहर निकाला जा सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed