{"_id":"64f8a85b9bbbc8fcda0be403","slug":"case-registered-against-bjp-yuva-morcha-district-vice-president-for-embezzling-rs-22-5-thousand-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस, कोर्ट के जरिए परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस, कोर्ट के जरिए परिवाद दर्ज
Wed, 06 Sep 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Sep 2023 09:57 PM IST
सार
भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। आरोपी जिला उपाध्यक्ष ने अपने दोस्त से ये रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह उसे वापस नहीं कर रहा था। पीड़ित ने कोर्ट में परिवाद दायर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायालय के आदेश पर सिरोही जिले के आबूरोड की सदर थाना पुलिस ने एक भाजपा नेता के खिलाफ साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने परिवादी को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की भी धमकी दी है। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खड़ात आबूरोड जिला सिरोही निवासी राकेश कुमार पुरोहित ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि आबूरोड का रहने वाले सन्नी जैन पुत्र प्रवीण से उसकी पुरानी जान-पहचान और दोस्ती है।
विज्ञापन
सन्नी ने दोस्ती का हवाला देकर उससे रुपए मांगे थे। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसने 31 जनवरी को 18000 और 10 मई को 4500 रुपये फोन-पे के जरिए उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। सन्नी ने एक महीने के अंदर रुपये लौटाने का वादा किया था।
विज्ञापन
परिवादी ने तय समय पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी सन्नी ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और घर में किसी के बीमारी होने का कारण बताते हुए जल्द देने की बात कही। इसे बाद से सन्नी रुपये लौटाने के लिए उससे इसी तरह की बातें करता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।