{"_id":"63078a58bdeeb54f277603c9","slug":"case-on-amazon-in-kota-for-selling-derogatory-pictures-of-lord-radha-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भगवान राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक तस्वीर बेचने पर अमेजन पर एफआईआर, हिंदू संगठन भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भगवान राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक तस्वीर बेचने पर अमेजन पर एफआईआर, हिंदू संगठन भड़के
Thu, 25 Aug 2022 08:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:12 PM IST
सार
जवाहर नगर थाने के एसएचओ वासुदेव ने बताया कि कंपनी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया है। कंपनी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : Amazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि अमेजन पर भगवान कृष्ण और राधा का आपत्तिजनक फोटो फ्रेम बेचा जा रहा था। जिसे लेकर हिंदू संठगन ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भगवान कृष्ण और राधा का आपत्तिजनक फोटो फ्रेम बेचा जा रहा था। जिसके विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदशर्न किया। इस दौरान बजरंग दल के प्रांतीय समन्वयक योगेश रेनवाल ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। रेनवाल की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जवाहर नगर थाने के एसएचओ वासुदेव ने बताया कि कंपनी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया है। कंपनी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, योगेश रेनवाल ने कहा कि कंपनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसमें धारा 153 (ए) को भी जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि फोटो फ्रेम की बिक्री हिंसा भड़काने के इरादे से की जा रही है।
विज्ञापन