Rajasthan: सांसद किरोड़ी मीणा समेत 35 लोगों पर केस दर्ज, बजरी चेकपोस्ट को आग लगाने का आरोप
आरोप है कि किरोड़ी लाल मीणा की मौजूदगी में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर अवैध बजरी की रोकथाम के लिए ऑफिस को जलाया गया है। इसके साथ ही एक गाड़ी भी आग के हवाले कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर बजरी लीज धारक की चेक पोस्ट को आग लगा दी। आरोप है कि किरोड़ी लाल मीणा के साथ 30-35 लोग आए और नाके पर बनी झोपड़ी में आग लगी दी। इस मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा समेत 35 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर क्षेत्र का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विजय कुमार सारस्वत ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर तारनपुर गांव में अवैध बजरी की रोकथाम के लिए ऑफिस और नाका बना हुआ है। गुरुवार किरोड़लाल मीणा के साथ 10-12 गाड़ी में लोग आए। उन्होंने नाके पर तैनात कर्मचारी से मारपीट की। राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में नाके पर बनी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके साथ ही एक कैंपर में आग लगा दी।
आरोप है कि किरोड़ी लाल मीणा ने पहले भी अवैध बजरी परिवहन रोकथाम के नाकों पर माफियाओं से मिलकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। अब पीड़ित ने किरोड़ी लाल मीणा समेत 35 लोगों पर केस दर्ज करवाया है।