{"_id":"627f696f867eac6aac3d8084","slug":"car-of-rajasthan-minister-saleh-mohammad-collided-with-the-truck-near-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाल-बाल बचे गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद, पोकरण जाते समय कार ट्रक में जा घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाल-बाल बचे गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद, पोकरण जाते समय कार ट्रक में जा घुसी
Sat, 14 May 2022 02:13 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 14 May 2022 02:13 PM IST
सार
जोधपुर के नजदीक मंत्री सालेह मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके गनमैन और चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सालेह मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। जोधपुर से पोकरण जाते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनके गनमैन और चालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसा जोधपुर से 30 किलोमीटर की दूर केरु फाटक के पास हुआ। गलत दिशा में आ रहे गैस सिलेंडर से भरे एक मिनी ट्रक से मंत्री सालेह मोहम्मद की कार टकरा गई। गनीमत रही कि वो कार में पीछे बैठे थे। ऐसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गनमैन और ड्राइवर घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंत्री के पोकरण जाने के लिए दूसरे कार की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन