फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   car hit bike in Kota young man died after 13 days of marriage bride  waiting in Pihar

Road Accident:  कार ने बाइक को मारी टक्कर, शादी के 13 दिन बाद युवक की मौत, दुल्हन पीहर में कर रह थी इंतजार

Thu, 09 Feb 2023 04:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Feb 2023 04:22 PM IST
सार

मृतक सुनील के चाचा ने बताया कि राज तीन बहनों का इकलौता भाई था। 13 दिन पहले ही उसकी शादी गाजियाबाद की रहने वाली मोनिका से हुई थी। मोनिका पग फेरों की रस्म करने के लिए अपने पीहर गई हुई थी।  राज कुछ दिन में ही अपनी पत्नी को पीहर से लेने जाने वाला था, लेकिन अब सब खराब हो गया।

विज्ञापन
car hit bike in Kota young man died after 13 days of marriage bride  waiting in Pihar
मृतक राज सोनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार राज सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक राज सोनी के शव को पीएम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राज सोनी (20) जागा बस्ती प्रेम नगर थाना उद्योगनगर का रहने वाला था। वह कोटा के सर्राफा बाजार में ज्वेलरी का काम करता था। किसी काम के चलते वह अपने दोस्त प्रिंस के साथ बाइक से सीएडी की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही तेर रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राज सोनी की मौत हो गई।
विज्ञापन




मृतक राज सोनी के चाचा सुनील ने बताया की हादसे के 5 मिनट बाद ही वह घटनास्थल से गुजरा था। वहां लगी भीड़ देखकर वह रुका गया तो उसे मौके पर जूता पड़ा दिखा, वह जूता राज का लगा। जिसके बाद वह अस्पताल पहुचां तो वहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि राज तीन बहनों का इकलौता भाई था। 13 दिन पहले ही उसकी शादी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली मोनिका से हुई थी। मोनिका पग फेरों की रस्म करने के लिए अपने पीहर गई हुई थी। राज की मौत की जानकारी लगते ही दोनों परिवार में  कोहराम मच गया। मोनिका के हाथ की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसके पति राज की मौत हो गई। राज कुछ दिन में ही अपनी पत्नी को पीहर से लेने जाने वाला था।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed