Rajasthan: रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, छह दिन कर सकेंगे बस में फ्री यात्रा
रोडवेज प्रशासन ने रीट परीक्षा को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के अलावा चार दिन फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आगामी 23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस बार भी रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा के मुख्य दो दिनों के अलावा चार दिन और फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
बता दें कि प्रदेशभर में होने वाली रीट परीक्षा इस परीक्षा में प्रदेशभर के लाखों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा देने के लिए ये अभ्यर्थी एक जिले से दूसरे जिलों में जाएंगे। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा देने के लिये खुद के शहर से बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में फ्री आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिये रोडवेज प्रबंधन ने व्यापक प्रबंध कर भी लिए हैं। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुये रोडवेज छह दिनों तक अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया करवाएगा।