फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cancer Public Awareness Program at Karauli District Hospital; 22 patients examined, healthy lifestyle

Karauli: जिला अस्पताल में कैंसर जन जागरूकता कार्यक्रम; 22 मरीजों की हुई जांच, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील

Sun, 04 Feb 2024 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Feb 2024 03:43 PM IST
सार

World Cancer Day: कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामकृपाल ने बताया कि कैंसर रोग का संपूर्ण उपचार संभव है। लेकिन इसके साथ ही लोगों को कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है। डॉक्टर ने कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील की।

विज्ञापन
Cancer Public Awareness Program at Karauli District Hospital; 22 patients examined, healthy lifestyle
कैंसर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करते करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राजस्थान के करौली जिला अस्पताल में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंसर को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर की। इस दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामकृपाल ने जांच और स्क्रीनिंग कैंप लगाया। शिविर में 22 से अधिक मरीजों की जांच की। मरीजों को कैंसर की पहचान, उपचार और बचाव की जानकारी दी। इस दौरान मरीजों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की भी अपील की गई।
विज्ञापन


कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामकृपाल ने बताया कि कैंसर रोग का संपूर्ण उपचार संभव है। लेकिन इसके साथ ही लोगों को कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है। डॉक्टर ने कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि अस्पताल के निरीक्षण में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया। विधायक ने अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर गोविंद गुप्ता से संसाधनों की कमी और समस्याओं की जानकारी ली और जल्द हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि पुराने अस्पताल भवन में सैटेलाइट अस्पताल खोलने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा ने अस्पताल के लिए 20 हजार रुपये का दान दिया है। राशि का उपयोग मरीजों के लिए संसाधन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। दरअसल, राजकुमार की मां का भी कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था।


इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश राजोरिया, डॉक्टर बीएल मीणा, डॉक्टर आशीष शुक्ला, डॉक्टर सीएल मीणा, डॉक्टर कैलाश मीणा, डॉक्टर ओपी मीणा, नर्सिंग कर्मी मोहनलाल शर्मा और नर्सिंग अधीक्षक अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed