{"_id":"626ff2d32fba2256b711ae34","slug":"cancer-doctor-commits-suicide-by-writing-suicide-note-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कैंसर के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- किसी को परेशान न किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कैंसर के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- किसी को परेशान न किया जाए
Mon, 02 May 2022 08:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 02 May 2022 08:33 PM IST
सार
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला प्रदेश की राजधानी जयपुर का है। मृतक डॉक्टर मुकुल गोयल एक अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी जूही गोयल भी डॉक्टर हैं और एक अस्पताल में बैठती हैं। डॉ मुकुल राजपार्क स्थित अपने घर में पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सबसे पहले घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनका शव देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ मुकुल ने बेहोशी की ड्रिप लगाकर आत्महत्या की है। हालांमकि चित्रकूट थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।