फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cabinet minister on banning Bajrang Dal in the state said Rajasthan and Karnataka are not different

Politics: ‘राजस्थान और कर्नाटक अलग-अलग नहीं’, प्रदेश में बजरंगदल पर बैन लगाने पर कैबिनेट मंत्री ने दिया बयान

Wed, 03 May 2023 06:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 06:04 PM IST
सार

मेघवाल ने कहा कि बजरंग दल में आपराधिक लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिन पर संगीन मामले दर्ज हैं। हमारी पार्टी ने बजरंगबली का विरोध नहीं किया, देवताओं के नाम पर दल बनाकर अपराध किया जा रहा है, हम विरोध इसका कर रहे हैं।

विज्ञापन
cabinet minister on banning Bajrang Dal in the state said Rajasthan and Karnataka are not different
गोविंद राम मेघवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के बाद सियासत तेज हो गई है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल का कहना है कि राजस्थान और कर्नाटक अलग नहीं है। मंत्री ने यह जवाब कांग्रेस के घोषणापत्र में किए एलान पर पूछे सवाल पर था, जिसके बारे में एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या राजस्थान में भी बजरंग दल पर बैन लगेगा।

विज्ञापन

बजरंग दल में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भर्ती
कांग्रेस ने इसी हफ्ते कर्नाटक में अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के साथ-साथ कांग्रेस ने बजरंग दल पर भी बैन लगाने का वादा किया है। राजस्थान के आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने प्रदेश में भी बजरंग दल पर बैन करने के सवाल पर कहा कि कर्नाटक और राजस्थान अलग-अलग नहीं हैं। यहां भी बजरंग दल के लोग अगर अपराध करेंगे, गलत काम करेंगे, हम लोग विरोध करेंगे। RSS, बजरंग दल में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भर्ती कर अपराध करवाए जाते हैं। मॉब लिंचिंग करवाते हैं। धर्म के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की जाती है। 

विज्ञापन

बजरंगबली का विरोध नहीं किया
मेघवाल ने कहा कि बजरंग दल में आपराधिक लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिन पर संगीन मामले दर्ज हैं। हमारी पार्टी ने बजरंगबली का विरोध नहीं किया, देवताओं के नाम पर दल बनाकर अपराध किया जा रहा है, हम विरोध इसका कर रहे हैं। अगर हमें महसूस होगा कि बजरंग दल के नाम पर अपराध हो रहे हैं। जय श्रीराम के नारे लगाकर आपराधिक काम हो रहे हैं, तो हम इसकी छूट कतई नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1948 पर भी लगाया था बैन
1948 में भी जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी, तब तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने RSS पर बैन लगाया था। कर्नाटक में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, बजरंग दल को बैन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed