फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cabinet Minister Khachariawas targeted CM ashok gehlot said Rahul gandhi and Sonia gandhi saved government

Politics: मंत्री खाचरियावास ने CM पर साधा निशाना, कहा- सरकार राहुल और सोनिया ने बचाई, दूसरे गलतफहमी न रखें

Tue, 09 May 2023 04:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 04:02 PM IST
सार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दौसा में कहा कि साल 2020 में राजस्थान में आए सियासी संकट के दौरान हम सब कांग्रेस विधायकों को बाड़ेबंदी में बंद होना पड़ा था। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर राजस्थान में तब कांग्रेस की सरकार बची। उनकी बात पर हम सब विधायक एकजुट हो गए।

विज्ञापन
cabinet Minister Khachariawas targeted CM ashok gehlot said Rahul gandhi and Sonia gandhi saved government
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि, मंत्री ने इस बार सीएम का नाम तो लिया लेकिन सियासी सूत्रों की मानें तो उन्होंने इस बार बिना नाम लिए गहलोत को नसीहत दी है। खाचरियावास ने कहा कि किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि सरकार उसने बचा ली, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने से राजस्थान में कांग्रेस सरकार बची है।

विज्ञापन

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दौसा में कहा कि साल 2020 में राजस्थान में आए सियासी संकट के दौरान हम सब कांग्रेस विधायकों को बाड़ेबंदी में बंद होना पड़ा था। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर राजस्थान में तब कांग्रेस की सरकार बची। उनकी बात पर हम सब विधायक एकजुट हो गए। उनका दूत बनकर वेणुगोपाल और अजय माकन यहां आए थे।

विज्ञापन

इशारों में खाचरियावास का सीएम गहलोत पर कसा तंज

खाचरियावास ने कहा कि किसी व्यक्ति को गहलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि सरकार उसने बचाई, सरकार बची है सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चेहरे पर, बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सरकार नहीं बच सकती, मैं खुद फ्रंट फुट पर आकर बयान दे रहा था। 102 विधायकों ने सोनिया-राहुल गांधी पर भरोसा जताया। सोनिया गांधी-राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व में भरोसा और विश्वास किया। इसलिए उस समय हमारी सरकार बच पाई। खाचरियावास ने कहा कि जब सोनिया और राहुल गांधी के दूत अजय माकन, केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला जयपुर आए, तो सभी विधायक राहुल गांधी-सोनिया गांधी के संदेश पर होटल में बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी का संदेश आया, इसलिए उस समय हमारी सरकार बची। हमारे नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक साथ खड़े हो गए, तो सरकार बच गई। तीनों दूत बैठे रहे, हिम्मत दिखाई । खाचरियावास ने कहा यह सरकार तो उनके चेहरे, सोच,विश्वास पर टिकी हैं। इसलिए सरकार बच गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed