फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   businessman-teacher had a relationship for seven years, delhi cloth merchant murdered tuition teacher with wife and servent

Murder Case: सात साल से व्यापारी-टीचर के थे संबंध, पत्नी को मारने को कहा तो कारोबारी ने बीवी-नौकरों के साथ किया मर्डर 

Tue, 22 Mar 2022 08:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Mar 2022 08:35 PM IST
सार

कारोबारी ने पत्नी और नौकरों के साथ मिलकर ट्यूशन टीचर की दिल्ली में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वहां से लाश लाकर आरोपी बोरे में डालकर अलवर के ततारपुर में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के आरोप में कारोबारी, उसकी पत्नी और दोनों नौकरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
businessman-teacher had a relationship for seven years, delhi cloth merchant murdered tuition teacher with wife and servent
ट्यूशन टीचर प्रियंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यापारी के साथ प्यार और अवैध संबंध में फंसकर एक ट्यूशन टीचर ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस की जांच में अब इस मामले में कई और खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि मृतका टीचर व्यापारी की पत्नी की हत्या करना चाहती थी। यह बात उसने व्यापारी को बता दी थी। वो ऐसा कुछ कर पाती उससे पहले व्यापारी ने अपनी पत्नी को इसके बारे में बता दिया। इसके बाद व्यापारी और उसकी पत्नी ने दो नौकरों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्यूशन टीचर व्यापारी से शादी करना चाहती थी। साथ ही वह उसक की पत्नी से ज्यादा खूबसूरत भी दिखना चाहती थी। इसके लिए वह रोज दवाएं भी ले रही थी। बताया जा रहा है कि इस पर वह हर महीने करीब 20 हजार रुपए खर्च करती थी।  हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपति और उसके दो नौकरों को गिरफ्तार कर लिया है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रियंका नौ साल से व्यापारी कपिल के बच्चों को ट्यूशन पड़ा रही थी। दो साल बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सात साल से दोनों एक अवैध रिश्ते में थे, लेकिन प्रियंका के बढ़ते प्यार की सनक ने कपिल को परेशान कर दिया। आरोप है कि आखिर में उसने पत्नी और नौकरों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। प्रियंका की हत्या के आरोप में पुलिस ने आनंद विहार दिल्ली के रहने वाले कपड़ा कारोबारी कपिल (39), पत्नी सुनैना गुप्ता (38) और दो नौकर सचिन देवल (23) व राजकिशोर यादव (24) को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन

प्रियंका ने 50 लाख रुपए मांगे थे
प्रियंका कपिल के प्यार में इस कदर पड़ गई कि वह उसके साथ रहने की जिद करने लगी थी। उसने कपिल से शादी करने की बात भी कही थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज प्रियंका ने उससे 50 लाख रुपए की मांग कर दी। सुनैना को रास्ते से हटाने के लिए प्रियंका ने प्लान बनाया और कपिल को उसके बारे में बताया। यह सुनकर वह परेशान हो गया और सुनैना के पास जाकर सब कुछ बता दिया। इसके बाद दोनों ने प्रियंका की हत्या के लिए अपने नौकरों को तैयार किया।  

बैंक से रुपए निकालने बुलाया, गला दबाकर हत्या की 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी नगर नई दिल्ली में रहती थी। 14 मार्च को कपिल ने प्लान के तहत प्रियंका को बैंक से रुपए निकालने बुलाया। बैंक जाकर रुपए निकालने के बाद वह कपिल की कार में आकर बैठ गई। कार में कपिल के अलावा दोनों नौकरी भी मौजूद थे। उसके आगे की सीट पर बैठने के बाद दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर अलवर के ततारपुर में फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed